May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इंडिया गठबंधन में रार तेज!, सीपीएम ने ममता बनर्जी पर बीजेपी-आरएसएस के इशारे पर चलने का लगाया आरोप; कांग्रेस भी बोली- भ्रम न पालें

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के कांग्रेस के बारे में ताजा बयान के बाद इंडिया गठबंधन में खटपट और बढ़ती दिख रही है। इंडिया गठबंधन के हिस्से सीपीएम भी है। सीपीएम के वरिष्ठ नेता मोहम्मद सलीम ने ममता बनर्जी पर आरोप लगाया है कि उन्होंने बीजेपी और आरएसएस के इशारे पर पश्चिम बंगाल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकने का काम किया। मोहम्मद सलीम ने ये भी कहा कि अगर ममता बनर्जी चाहें, तो इंडिया गठबंधन से अलग हो जाएं। उधर, कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने झारखंड के पाकुड़ में ममता बनर्जी के ताजा बयान पर कहा कि उनके मन में कोई भ्रम नहीं होना चाहिए। जयराम रमेश ने कहा कि ममता कहती हैं कि वो इंडिया गठबंधन में हैं। हम भी इसमें हैं और हमारा काम बीजेपी को हराने का होना चाहिए।

दरअसल, ममता बनर्जी का शुक्रवार को एक बयान सामने आया था। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा था और कहा था कि कांग्रेस 300 सीटों पर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कर रही है, लेकिन 40 सीट भी जीत नहीं सकेगी। ममता बनर्जी ने ये भी आरोप लगाया था कि कांग्रेस नेतृत्व की तरफ से उनको राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। ममता बनर्जी ने ये भी कहा था कि उन्होंने कांग्रेस को पश्चिम बंगाल में 2 लोकसभा सीट देनी चाही थी, लेकिन वो इस पर राजी नहीं है। ममता बनर्जी इससे पहले भी साफ कह चुकी हैं कि पश्चिम बंगाल में सभी 42 लोकसभा सीटों पर उनकी पार्टी टीएमसी अपने दम पर चुनाव लड़ेगी। ममता का कहना है कि पश्चिम बंगाल में सिर्फ उनकी टीएमसी ही बीजेपी का मुकाबला कर उसे हरा सकती है।

वहीं, महाराष्ट्र से भी शुक्रवार को इंडिया गठबंधन के बारे में सवाल उठे थे। महाविकास अघाड़ी में शामिल हुए प्रकाश आंबेडकर ने कहा था कि इंडिया गठबंधन जैसी कोई चीज अब बची नहीं है। यूपी में भी सपा और कांग्रेस के बीच सीटों का बंटवारा अभी पूरी तरह तय नहीं हो सका है। ऐसे में विपक्ष के गठबंधन में तमाम रार सामने आ रही है।

You may have missed