दलजीत कौर की दूसरी शादी भी टूटने के कगार पर, पति को छोड़ मायके लौटी एक्ट्रेस ने कहा- ”बच्चों की….”
नई दिल्ली। दलजीत कौर टीवी की दुनिया का मशहूर चेहरा हैं जो आज किसी भी अलग पहचान की मोहताज नहीं है। दलजीत फ़िलहाल ऐक्टिंग से दूर हैं लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। बीते साल मार्च में दलजीत ने केन्या बेस्ड बिज़नेसमैन निखिल पटेल से दूसरी शादी रचाई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि दलजीत की इस शादी में भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है और नौबत तलाक़ तक आ पहुंची है तो चलिए बताते हैं पूरा माजरा।
टूटने वाली है दलजीत की दूसरी शादी !
दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी के टूटने की खबर को उस वक़्त हवा मिली जब एक्ट्रेस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से अपने पति का सरनेम हटा दिया। इतना ही नहीं दलजीत शादी की तस्वीरों से लेकर पति के साथ की हर तस्वीर अपने इंस्टाग्राम से हटा दी। इसके बाद दलजीत कौर के पति निखिल पटेल ने भी अपने इंस्टाग्राम से सभी फोटोज को डिलेट कर दिया। इसके बाद से दलजीत और निखिल के तलाक की खबरें तेज हो गई हैं।
एक्ट्रेस की टीम ने दी प्रतिक्रिया
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अब इस पर मामले पर दलजीत के स्पोकपर्सन की ओर से स्टेटमेंट जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि- दलजीत मिड जनवरी में ही अपने बेटे के साथ इमरजेंसी में भारत आई हैं क्योंकि उनके पिता और मां दोनों की सर्जरी होनी थी। दलजीत की तरफ से इस मामले को लेकर सिर्फ इतना ही कहना है कि अभी इस मैटर पर कोई भी कमेंट वो नहीं करेंगी क्योंकि इस पूरे मामले में बच्चे इन्वॉल्व हैं और बच्चों की प्राइवेसी काफी महत्व रखती है।
शादी को नहीं हुआ पूरा एक साल
दलजीत कौर और निखिल पटेल की शादी को अभी एक साल भी पूरे नहीं हुए हैं। दलजीत ने पिछले साल 18 मार्च को धूमधाम से निखिल पटेल (Nikhil Patel) संग शादी रचाई थी। दूसरी शादी के बाद दलजीत अपने बेटे जेडन के साथ केन्या शिफ्ट हो गई थीं।
बता दें कि निखिल पटेल से पहले दलजीत कौर ने साल 2009 में टीवी एक्टर शालीन भनोट संग शादी की थी लेकिन साल 2016 में ये कपल अलग हो गया। दलजीत ने शालीन पर घरेलु हिंसा और दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया था।
