May 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

क़ानून व्यवस्था पर रख रहे पैनी नजर, हरियाणा DGP ने फील्ड में खुद संभाला मोर्चा: Farmer protest 2.0

चंडीगढ़: किसान संगठनों द्वारा 13 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वान के चलते हरियाणा पुलिस के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने खुद क़ानून व्यवस्था दरुस्त रखने के लिए फील्ड में मोर्चा संभाल लिया है।चंडीगढ़, 10 फरवरी । किसानों के 13 फरवरी को पंजाब से दिल्ली वाया अम्बाला में दिल्ली कूच को लेकर शनिवार को हरियाणा के डीजीपी शत्रुजीत कपूर ने शंभु बोर्डर, सद्दोपुर बोर्डर का निरीक्षण करते हुए यहां पर पुलिस प्रशासन द्वारा  किए गए इंतजामों का जायजा लिया।

13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा शुरू से ही कड़े प्रबंध किए गये हैं। जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए रूपरेखा तैयार करते हुए उस पर कार्य भी कर रही है। बीते दो दिन पहले जहां से किसानों के आने की आशंका है, उन स्थानों को चिन्हित करते हुए कईं स्थानों पर नाके लगाने बारे भी निर्देश दिए गये हैं। शंभु बोर्ड के साथ-साथ अन्य सभी नाकों पर पुलिस की व्यापक व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में आज डीजीपी हरियाणा शत्रुजीत कपूर ने उक्त दोनों बोर्डरों का निरीक्षण करते हुए यहां पर पुलिस द्वारा जो प्रबंध किए गये हैं, उसकी आईजी अम्बाला व पुलिस अधीक्षक अम्बाला से विस्तृत जानकारी हासिल की। उपायुक्त डा. शालीन ने भी जिला प्रशासन द्वारा यहां पर जो प्रबंध किए गये हैं उस बारे में भी उन्हे अवगत करवाया। उपायुक्त ने डीजीपी हरियाणा को अवगत करवाया कि जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर बारीकी से नजर रखते हुए कार्य कर रहे है।

PunjabKesari

हरियाणा पुलिस ने जारी की ट्रैफ़िक एडवाइज़री 

13 फरवरी को दिल्ली कूच के आह्वान के चलते हरियाणा पुलिस द्वारा यात्रियों की सुविधा को लेकर एहतियात के तौर पर ट्रैफ़िक एडवाइजरी जारी की गई है। हरियाणा पुलिस ने इस दौरान लोगों से 13 फरवरी को प्रदेष के मुख्य मार्ग का उपयोग अति आवष्यक स्थिति में ही करने की सलाह दी है। हरियाणा से पंजाब की ओर जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर यातायात के बाधित रहने की संभावना है। अतः आमजन से अपील की गई है कि वे पंजाब की ओर यात्रा अति आवश्यक परिस्थितियों में ही करें।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून व्यवस्था), हरियाणा, ममता सिंह ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक की वर्तमान स्थिति जानने के लिए हरियाणा पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- ट्विटर के  @police_haryana ,  @DGPHaryana तथा फेसबुक अकाउंट  Haryana Police   को फॉलो करें। एनएच-44 दिल्ली चंडीगढ़ हाईवे पर किसी यातायात की बाधा की परिस्थिति में चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाले यात्री डेराबस्सी, बरवाला/रामगढ़, साहा, शाहबाद  , कुरूक्षेत्र के रास्ते अथवा पंचकूला, एनएच-344 यमुनानगर इंद्री/पिपली , करनाल होते हुए दिल्ली पहुंचे। इसी प्रकार, दिल्ली से चंडीगढ़ जाने वाले यात्री करनाल ,इंद्री/पिपली, यमुनानगर, पंचकूला होते हुए अथवा कुरूक्षेत्र, शाहबाद, साहा, बरवाला, रामगढ़ होते हुए अपने गन्तव्य स्थान पर पहंुचे। लोग किसी भी असहज परिस्थिति में डायल-112  पर संपर्क करें।

उन्होंने बताया कि शांति एवं व्यवस्था बनाए रखने, किसी भी तरह की हिंसा को रोकने और यातायात और सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को सुविधाजनक बनाने के लिए पुलिस द्वारा विस्तृत व्यवस्था की गई है। इस संबंध में सभी रेंज एडीजीपी/आईजीपी, पुलिस आयुक्त और जिलों के एसपी को दिषा-निर्देश जारी किए गए हैं ताकि आमजन को कम से कम असुविधा हो एवं कानून व्यवस्था सुचारू रहे। इसके अतिरिक्त, प्रभावित जिलों खासकर अंबाला, कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, फतेहाबाद, सिरसा में यातायात के रूटों को अस्थाई तौर पर बदलने के लिए पहले से ही तैयारी कर ली गई है।

उन्होंने आगे कहा कि सभी नागरिकों को इन व्यवस्थाओं के बारे में पहले से सूचित किया जा रहा है ताकि वे किसी भी असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इसका ध्यान रखें। संबंधित जिलों को इस संबंध में स्थानीय एडवाइजरी जारी करने के लिए भी कहा गया है। हालांकि, राज्य में अन्य सभी मार्गों पर यातायात की आवाजाही सुचारू रहेगी। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे इस दौरान अनावष्यक रूप से ना निकले और यदि संभव हो तो यात्रा करने से बचें। श्रीमति ममता सिंह ने कहा कि कानून और व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता में षामिल है। किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा तथा कानून व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

NEWS SOURCE : punjabkesari