July 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

रामलला के करेंगे दर्शन, दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अयोध्या के दौरे पर

राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा हुआ तो देशभर के दिग्गज रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या पहुंच रहे हैं। आज यानी 12 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान अयोध्या का दौरा के दौरान रामलला के दर्शन एंव पूजन करेंगे। इसके साथ ही आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु वासुदेव जग्गी भी सोमवार दोपहर को अयोध्या पहुंच रहे हैं। हालांकि 22 जनवरी को हुए प्राण प्रतिष्ठा में दिल्ली के मुख्यमंत्री ने सम्हारो के न्योते को ठुकरा दिया था। जिसके चलते उनकी और कांग्रेस की काफी निंदा भी हुई थी।

रामलला का दर्शन करेंगे सीएम केजरीवाल और मान
अयोध्या के राम मंदिर में जब रामलला की प्रतिष्ठा होनी थी, तो समारोह का आयोजन किया गया था। विपक्षी गठबंधन INDIA में शामिल दलों ने निमंत्रण ठुकराते हुए अलग-अलग दलीलें दी थी। पहले तो नेताओं ने निमंत्रण न मिलने का मुद्दा उठाया और जब निमंत्रण मिला तो इस समारोह को राजनीतिक कार्यक्रम बताते हुए जाने से इनकार कर दिया। इसमें ममता बनर्जी, शरद पवार, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव जैसे नेता शामिल थे। अरविंद केजरीवाल ने भी उस वक्त ये कहा था कि वो अपने पूरे परिवार (पत्नी, माता-पिता और बच्चों) के साथ रामलला के दर्शन करना चाहते हैं। अब केजरीवाल और भगवंत मान अयोध्या में राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

11 बजे अयोध्या हवाई अड्डे पर उतरेंगे दोनों नेता
आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता सभाजीत सिंह ने रविवार को बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार को अयोध्या जाएंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी के दोनों नेता दिल्ली से विशेष विमान से पूर्वाह्न करीब 11 बजे अयोध्या हवाई अड्डे पर उतरेंगे और राम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

रामनगरी में मार्च तक होटल-धर्मशाला बुक
रामलला के दर्शन करने अयोध्या आने वाले भक्त अप्रैल के प्रारंभिक दिनों के लिए भी होटलों में रूम की बुकिंग करा रहे हैं। इनमें अधिकांश आनलाइन बुकिंग हो रही है। रामलला के दर्शन के लिए देश के कोने कोने से लोग आ रहे हैं, जिसके चलते लोग पहले से ही बुकिंग करा रहे।

NEWS SOURCE : punjabkesari