February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

फिल्मों से लेकर कमाई तक में पति रणवीर सिंह से कोसो आगे हैं दीपिका पादुकोण, दोनों की Net Worth है लगभग 1000 करोड़!

नई दिल्ली। बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंहका कोई जवाब नहीं है। दोनों फिल्मों और प्यार के मामले में बाकी कपल्स से काफी आगे हैं। रणवीर और दीपिका कुछ न कुछ ऐसा करते हैं कि वो सुर्खियों में आ ही जाते हैं। दोनों को साथ कॉपी विद करण में भी देखा गया, जहां दीपिका के स्टेटमेंट ने आग लगा दी। खैर कपल एक साथ तरक्की कर रहा है और ये बात आपको जानकर हैरानी होगी कि कमाई के मामले में दीपिका रणवीर सिंह से काफी आगे हैं। तो चलिए जानते हैं कि दोनों कितना कमाते हैं।

सालाना 20 करोड़ कमाते हैं एक्टर

पहले बात करते हैं रणवीर सिंह की। रणवीर सिंह के फिल्मी करियर के साथ-साथ उनकी ग्रोथ का ग्राफ भी आगे बढ़ता जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक्टर की मौजूदा नेटवर्थ करीब 362 करोड़ रुपये है। एक्टर एक फिल्म करने के लिए 20 करोड़ रुपये लेते हैं और सालाना 20-25 करोड़ कमाते हैं।

एक्टर विज्ञापन और ब्रांड से भी करोड़ों कमाते हैं। लेकिन फिर भी दीपिकाउनसे कहीं ज्यादा आगे हैं। दीपिका के करियर की शुरुआत ‘ओम शांति ओम’ से हुई  थी। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं दीपिका

दीपिका संजय लीला भंसाली की फिल्में करने के बाद बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस बन गई थीं। एक्ट्रेस ने  संजय लीला भंसाली की पद्मावत के लिए, उन्हें 13 करोड़ रुपये लिए थे। इसके अलावा वो ब्रांड, फोटोशूट और विज्ञापन से करोड़ो कमाती हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो एक्ट्रेस की कुल संपत्ति 497 करोड़ रुपये है और वो सालाना 15 करोड़ कमाती हैं।दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की कुल संपत्ति लगभग रु. 860 करोड़ रुपये है। इसके अलावा कपल प्रॉपर्टीज में भी निवेश करता है। गौर करने वाली बात ये हैं कि रिश्ते में भी और कमाई में भी दीपिका रणवीर से काफी आगे हैं।

You may have missed