June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जांच में जुटी पुलिस, पैसों के लेनदेन के चलते दोस्त ने दोस्त पर ही चला दी गोली: Sonipat

सोनीपत के गीता भवन चौक पर स्थित न्यू कॉलोनी के एक मकान में एक युवक ने दूसरे युवक पर गोली चला दी। इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। यह बताया जा रहा है कि घायल युवक के दोस्त ने ही गोली चलाई है। दोनों का पैसों के लेनदेन पर विवाद चल रहा था। सोनीपत पुलिस ने इस पूरे मामले में घायल युवक की पत्नी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मनीष और मनदीप का काफी लंबे समय से पैसों के लेनदेन पर विवाद चल रहा था। जब इस वारदात को अंजाम दिया गया तब मनदीप अपनी किसी महिला मित्र से मिलने उसके घर गया था। घायल मनदीप का इलाज सोनीपत के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। वहीं थाना प्रभारी सतवीर सिंह ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि मनदीप नाम के युवक को गोली लगी है और मनीष नाम के युवक जोकि जसौर खेड़ी का रहने वाला है।

NEWS SOURCE : punjabkesari