May 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लोगों को हो रही है परेशानी, इंटनेट ठप होने लोगों को नहीं मिल पा रहा राशन

कुरुक्षेत्र:  जिले में पिछले नौ दिनों से इंटनेट ठप है, जिस कारण 1,72,883 कार्ड धारक परिवारों टका राशन अटक गया है, जिसके चलते इनके समक्ष अब फिर खाने का संकट दिखाई देने लगा है। पिछले माह डिपो होल्डरों की हड़ताल के चलते जहां लोगों को राशन लेने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो वहीं अब इंटरनेट सेवाएं बंद होने के चलते राशन न मिलने से लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। इंटरनेट सेवाएं बंद होने से लोगों के सामने राशन न मिल पाना अब संकट बनने लगा है।

डिपो एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेंद्र शर्मा का कहना है कि कई डिपो पर जिला प्रशासन की ओर से राशन भेजा जा चुका है, जबकि कुछ पर पहुंच भी रहा है, लेकिन इंटरनेट बंद होने के चलते जिले भर के डिपो पर राशन नहीं बंट पा रहा है। इंटरनेट शुरू होने पर पीओएस मशीनें चलेंगी और लोगों को राशन बांटा जाएगा। गौर रहे कि जिले भर के 491 डिपो पर हर महीने 26 हजार क्विंटल गेहूं और 13 हजार क्विंटल बाजरा वितरित किया जाता है, जबकि सरसों की तेल की जगह अब चार लाख 13 हजार 800 लीटर सूरजमुखी का तेल भी वितरित किया जाता है। इसके अलावा दो हजार क्विंटल चीनी वितरित की जाती हैं।

NEWS SOURCE : punjabkesari