February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हरियाणा बजट सत्र: कांग्रेस आज लाएगी सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, सदन की कार्यवाही हुई शुरू

चंडीगढ़ः हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र का तीसरा दिन हंगामेदार रहने वाला है।   कांग्रेस मनोहर सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने जा रही है। इसके जवाब में मुख्यमंत्री मनोहर लाल सदन में विश्वास मत साबित करेंगे। विश्वास मत को लेकर भाजपा-जजपा ने व्हिप जारी करके सभी विधायकों को सदन में हाजिर रहने का निर्देश जारी किया है।

सदन में विश्वास और अविश्वास की लड़ाई के दौरान जबरदस्त हंगामा होने के आसार हैं। कांग्रेस महंगाई, किसानों, बेरोजगारी और बढ़ते अपराध को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है।  नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने पर सदन में चर्चा के बाद वोटिंग होगी। संख्या बल की बात करें तो हरियाणा विधानसभा में कुल 90 विधायक हैं। बहुमत साबित करने के लिए 46 विधायकों की जरूरत है। ऐसे में भाजपा के पास 41, गठबंधन में शामिल जननायक जनता पार्टी के 10 विधायक हैं। इनके अलावा, सात निर्दलीय विधायकों ने भी सरकार को समर्थन दे रखा है। कांग्रेस के पास 30 विधायक हैं और इनके अलावा, हलोपा और इनेलो का 1-1 विधायक है।

NEWS SOURCE : punjabkesari

You may have missed