July 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कैलाश हॉस्पिटल जेवर से आए हुए डॉक्टर ने फ्री कैंप लगाकर गौर यमुना सिटी के लोगों का किया निशुल्क चेक अप।

हिंद फॉक्स न्यूज़ संवाददाता/गौतम बुध नगर :- 25 फरवरी 2024 को कैलाश हॉस्पिटल जेवर द्वारा गौर यमुना सिटी में फ्री हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन नर्सरी स्कूल 16th पार्क व्यू में किया गया, इस दौरान ECG, Blood pressure, Spo2, RBS(ब्लड शुगर) और सभी परामर्श फ्री रहे, कैंप मे 86 पेशंटों ने कैलाश हॉस्पिटल जेवर की तरफ से आए हुए, डॉ ए के सिंह, डॉ शोभित सक्सैना, डॉ अरविंद पाल सिंह, डॉ सुभाष राणा और डॉक्टर विप्लव गुप्ता से निशुल्क परमार्श प्राप्त किया।

इस दौरान डॉक्टर ने आए हुए पेशेंट्स को यह भी बतलाया की आने वाले मौसम में अपने परिवार को किस तरीके से आप स्वस्थ रख सकते हैं और बीमारियों से दूर रह सकते हैं, वायरल जैसी बीमारी से बचने के लिए कुछ घरेलू नुस्खे भी डॉक्टर द्वारा पेशेंट को बताए गए, गौर यमुना सिटी की तरफ से मोहन सिंह और लक्ष्मण कुंतल ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस कैंप में आने के लिए प्रेरित किया।