April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

इशारों-इशारों में कंगना ने दिया राजनीति में जाने का हिंट, कहा- यही सही समय है…!

नई दिल्ली। बेबाक और अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाली कंगना रनौत के चर्चे किसी न किसी चीज को लेकर रहते हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी बहुत ज्यादा एक्टिव रहती है और लगभग रोज कोई न कोई धमाका करती है। काफी समय से एक्ट्रेस की राजनीति में जानें की खबरें आ रही है लेकिन अब लगता है कि एक्ट्रेस राजनीति में जाने के लिए तैयार हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि खुद कंगना रनौत का कहना है, जिन्होंने खुद राजनीति में जाने का इशारा दिया है..। तो चलिए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या है।

यही सही समय है- कंगना रनौत

कंगना ने हाल ही में टीवी9 भारतवर्ष को इंटरव्यू दिया, जहां राजनीति में जाने की सारी अटकलों पर कंगना ने फुल स्टॉप लगा दिया। राजनीति में जाने पर सवाल को लेकर कंगना ने कहा- कई फिल्मों में मैंने राजनीति की  है..लेकिन जो मैं अपने देश के लिए करना चाहती हूं, वो मुझे नहीं करने को मिला है और अगर मैं राजनीति में आना चाहती हूं तो मेरे लिए इससे ज्यादा अच्छा समय कोई नहीं हो सकता है।

एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि देश ने उन्हें काफी कुछ दिया है और वो देश की सेवा कर उसे वापस करना चाहती हैं। कंगना ने कहा- मैं हमेशा से राष्ट्रवादी रही हूं और ये मेरे अंदर तक बसा। मुझे मेरे देश ने बहुत प्यार और सम्मान दिया है।

चंडीगढ़ से उठी थी चुनाव लड़ने की बात

बता दें कि हर चुनावों में कंगना के राजनीति में एंट्री की बात उठती है। सोशल मीडिया पर हाल ही में खबर भी सामने आई थी कि कंगना  चंडीगढ़ से 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ सकती है, हालांकि ये साफ नहीं था कि एक्ट्रेस किस पार्टी से लड़ने वाली है। फिलहाल तो कंगना किसी पार्टी का दामन थामने को तैयार नहीं हैं लेकिन आगे कुछ भी हो सकता है।