July 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

हरियाणा CM के पब्लिसिटी एडवाइजर भी मौजूद, विक्रमादित्य चंडीगढ़ में कर रहे हैं निष्काषित विधायकों से मीटिंग

चंडीगढ़ : हिमाचल के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य चंडीगढ़ के एक होटल में कांग्रेस के निष्काषित विधायकों से मीटिंग कर रहे हैं। इस मौके पर हरियाणा के सीएम के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भण्डारी मौजूद है। गौर रहे कि राजस्थान चुनावों के बाद से हिमाचल कांग्रेस के बागियों की शरण स्थली हरियाणा बन गया है। हिमाचल के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य का  बागी विधायकों से मिलना व विक्रमादित्य के साथ हरियाणा के सी एम के पब्लिसिटी एडवाइजर तरुण भण्डारी की अधिकांश समय मौजूदगी कई संकेत करती है।  BJP का कोई भी नेता बिना भजपा आलाकमान की अनुमति के किसी अन्य दल के बड़े नेता से नही मिल सकता। ऐसे में विक्रमादित्य से हुई भण्डारी की मुलाकात कहीं न कही नए राजनैतिक सवाल खड़े कर रही है।

हिमाचल प्रदेश सुखु सरकार भले ही ऊपर से मजबूत व स्थायित्व वाली सरकार दिखाने की कोशिश की जा रही हो। मगर ऊपरी शांति देख कर अंदरूनी रूप से बन रहे ज्वालामुखी का सहजता से अंदाजा लगाना मुश्किल है। हिमाचल के सी एम सुखु विक्रमादित्य की बागी विधायकों से चंडीगढ़ में मुलाकात के बारे कह रहे हैं कि विक्रमादित्य उन्हें बता कर गए हैं। दूसरी तरफ विक्रमादित्य के साथ तरुण भण्डारी की चंडीगढ़ में मौजूदगी से यह तो स्पष्ट संकेत है कि हिमाचल की राजनीति में कुछ नया होने की तैयारी है।

NEWS SOURCE : punjabkesari