June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

टीवी के बाद ओटीटी पर एक्शन को तैयार दिव्यांका त्रिपाठी, इस दिन रिलीज हो सकती है Adrishyam!

नई दिल्ली।छोटे पर्दे की जानी-मानी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी घर-घर में ये है मोहब्बतें’ में इशिता भल्ला के किरदार से फेमस हो चुकी हैं। इसके बाद एक्ट्रेस ने कई सीरियल्स में काम किया लेकिन इशिता के किरदार को बीट नहीं कर पाई। एक्ट्रेस टीवी सीरियल्स से लेकर ओटीटी तक पर सक्रिय हो गई हैं। अब उनकी दूसरी ओटीटी सीरीज ‘अदृश्यम’ रिलीज के लिए तैयार है। सीरीज में एक्ट्रेस का एक्शन से भरा अवतार देखने को मिलने वाला है। तो चलिए जानते हैं कि ‘अदृश्यम’ कब रिलीज होने वाली है।

कब होगी रिलीज

अभी तक ‘अदृश्यम’ का प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिव्यांका धमाकेदार एक्शन करती दिख रही हैं। ये सीरीज रियल लाइफ सुपरहीरोज पर बनी हैं, जो आतंक को निपटाने के लिए कभी भी तैयार रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो  ‘अदृश्यम’ जल्द रिलीज होने वाली है। संभावना है कि सीरीज अगले महीने अप्रैल में रिलीज होगी। हालांकि उसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एक्शन से भरी सीरीज को आप सोनी लिव पर देख पाएंगे।

एक्शन अवतार में दिव्यांका त्रिपाठी

‘अदृश्यम- द इनविजिबल हीरो’ में दिव्यांका के अलावा  चिराग मेहरा, तरुण आनंद,रोशनी राय, एजाज खान लीड रोल में हैं। इसके अलावा दिव्यांका सीरीज में एक मां का रोल भी प्ले कर रही हैं, जिनकी एक छोटी सी बेटी है। बेटी का रोल जारा खान निभा रही हैं, जो पहले ‘बालिका वधू- 2’,  ‘छोटी सरदारनी और ‘मैत्री’ में नजर आ चुकी हैं।

वहीं बात करें दिव्यांका की तो दिव्यांका इस सीरीज से पहले  ‘कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ में नजर आ चुकी हैं। हालांकि एक्ट्रेस किसी सीरियल में नजर नहीं आ रही है और फिल्मों पर फोकस कर रही हैं। पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और पति विवेक दहिया के साथ प्यारी-प्यारी वीडियो शेयर करती रहती हैं।