May 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जन्मदिन की बधाई देने अंबाला पहुंचे खली हरियाणा के पूर्व गृह मंत्री अनिल विज को

हरियाणा के पूर्व गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का आज जन्मदिन है। इसको लेकर अंबाला छावनी के शास्त्री कॉलोनी स्थित आवास पर सुबह से ही उनके समर्थकों का तांता लगा हुआ है। इस दौरान द ग्रेट खली सहित अन्य लोगों ने आकर जन्मदिन की बधाई दी। ग्रेट खली व उनके साथ आए लोगों ने विज को गीत गाकर अपने अलग अंदाज में बधाई दी।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि सुबह से कोई समर्थक शायरी सुनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई देता दिखाई दे रहा है तो कोई कविता गायन के साथ बधाई देता दिखा। इस दौरान विज भी प्रसन्न मुद्रा में दिखाई दिए। वह अपनी नातिन को दुलार करते भी दिखे। गौरतलब है कि पूर्व गृहमंत्री काे प्रदेश में एक धाकड़ नेता और ईमानदार छवि का जनप्रतिनिधी माना जाता है।

NEWS SOURCE : punjabkesari