जानिए कीमत और खासियत, Kirron Kher ने खरीदी Mercedes GLS, फिल्मों सितारों के बीच खूब फेमस है ये कार
बॉलीवुड अभिनेत्री किरण खेर ने हाल ही में Mercedes-Benz GLS luxury SUV खरीदी है। नई कार खरीदते हुए उनकी तस्वीर भी सामने आई है, जिसे मर्सडीज के डीलर द्वारा सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया था। मर्सडीज जीएलएस बॉलीवुड सितारों के बीच काफी पॉपुलर रही है। आइए, इसके बारे में जान लेते हैं।
Mercedes-Benz GLS में क्या खास?
Kirron Kher ने GLS 450 4Matic को चुना है, जिसके पेट्रोल यूनिट की कीमत 1.21 करोड़ है, जबकि डीजल इंजन वर्जन 1.37 करोड़ रुपये में उपलब्ध है। आपको बता दें कि दोनों कीमतें एक्स-शोरूम हैं। GLS 600 का एक 4Matic Plus वेरिएंट भी है और इसकी कीमत ₹2.96 करोड़ रुपये एक्स-शोरूम है।
दोनों इंजन 3.0-लीटर 6-सिलेंडर यूनिट हैं। पेट्रोल इंजन 375 बीएचपी की अधिकतम पावर और 500 एनएम का पीक टॉर्क आउटपुट देता है, जबकि डीजल इंजन 361 बीएचपी और 750 एनएम का आउटपुट देता है। दोनों इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जुड़े हैं और इसमें ऑल-व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड है।
NEWS SOURCE : jagran
