June 28, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आम्रपाली दुबे का ”हाय-हुक़ू” देख फिदा हो जाएंगे आप, साड़ी पहन नैन मटकाती हुई गजब ढा रहीं एक्ट्रेस

नई दिल्ली। आम्रपली दुबे भोजपुरी जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं। आम्रपाली अक्सर अपने फोटोज और वीडियो के जरिये सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। आम्रपाली की सोशल मीडिया पर गजब की फैन फॉलोइंग हैं। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 4.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। आम्रपाली अक्सर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलकियां फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपना एक रील वीडियो शेयर किया है जिसमें आम्रपाली की खूबसूरती देखते ही बन रही है।

आम्रपाली ने शेयर किया वीडियो 

अपने इंस्टाग्राम पर आम्रपाली दुबे ने एक रील वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में आम्रपाली किंग और निकिता गांधी के गाने ”हाय हुकू” पर मटकती हुईं नजर आ रही हैं।

आम्रपाली ने इस वीडियो में हल्के गुलाबी रंग कि साड़ी पहनी है। इसके साथ मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र पहने आम्रपाली किसी हुस्न की मल्लिका से कम नहीं नजर आ रही हैं। हालांकि, अगर एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर और गले में मंगलसूत्र देखकर आप सोच रहे हैं कि आम्रपाली ने शादी कर ली है तो घबराइए नहीं क्योंकि आम्रपाली ने शादी नहीं की है बल्कि उनका ये वीडियो उनके सेट पर बनाया गया है।

बता दें कि आम्रपाली दुबे का गाना ”मरून सड़िया” इन दिनों यूपी-बिहार में तहलका मचा रहा है। इस गाने को यूट्यूब पर 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और इंस्टाग्राम पर भी इस गाने ने एक मिलियन रील का आंकड़ा पार कर लिया है। इस गाने में आम्रपाली के साथ भोजपुरी सुपरस्टार कहे जाने वाले दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ नजर आ रहे हैं। गाने के वीडियो में आम्रपाली और निरहुआ खेतों में बोल्ड रोमांस करते नजर आते हैं। बता दें कि निरहुआ और आम्रपाली की जोड़ी को खूब पसंद किया जाता है। इनकी जोड़ी भोजपुरी इंडस्ट्री की हॉटेस्ट जोड़ियों में शुमार है।