March 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नील देसाई भी हैं लिस्ट में शामिल, लोकसभा चुनाव के लिए शिवसेना (यूबीटी) ने मैदान में उतारे 17 उम्मीदवार

 महाराष्ट्र में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट ने 17 उम्मीदवारों की घोषणा की। वे विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के हिस्से के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। वरिष्ठ नेता अनिल देसाई, अरविंद सावंत और सांसद गजानन कीर्तिकर के बेटे अमोल कीर्तिकर आज शिवसेना द्वारा घोषित प्रमुख नामों में शामिल हैं। अनिल देसाई को मुंबई दक्षिण मध्य लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि उत्तर पश्चिम मुंबई से अमोल कीर्तिकर और दक्षिण मुंबई से अरविंद सावंत को उम्मीदवार बनाया गया है।

शिव सेना (यूबीटी) लोकसभा उम्मीदवार

-अरविंद सावंत – दक्षिण मुंबई
-अमोल कीर्तिकर – उत्तर पश्चिम मुंबई
-संजय दीना पाटिल – उत्तर पूर्व मुंबई
-अनिल देसाई – दक्षिण मध्य मुंबई
-अनंत गीते-रायगढ़
-विनायक राऊत – रत्नागिरी सिंधुदुर्ग
-भाऊसाहेब वाकचौरे – शिर्डी
-चंद्रहार पाटिल – सांगली
-संजय जाधव – परभणी
-संजोग वाघेरे – मावल
-बुलढाणा – नरेंद्र खेडेकर
-नागेश पाटिल अष्टिकर – हिंगोली
-संजय देशमुख – यवतमाल वाशिम
-ओमराजे निम्बालकर – धाराशिव
-चंद्रकांत खैरे – छत्रपति संभाजीनगर

NEWS SOURCE : punjabkesari