May 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

ये रिश्ता से निकाले जाने के बाद चमकी शहजादा धामी की किस्मत, मिला एकता कपूर का साथ!

नई दिल्ली। सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है के सेट पर बीते दिनों भयंकर कोहराम मच गया जब रातों- रात सीरियल के दो मेन लीड अरमान और रूही यानी शहजादा धामी और प्रतीक्षा होनमुखे को इस शो के प्रोड्यूसर राजन शाही ने शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इन दोनों के शो से निकाले जाने के पीछे की वजह इनके अनप्रोफेशनल रवैये को बताया गया था। लेकिन अब शहजादा धामी को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है। जी हां, शहजादा धामी को टीवी क्वीन एकता कपूर का साथ मिल गया है। इतना ही नहीं ये रिश्ता से निकाले जाने के बाद अब एक्टर के हाथ एक बड़ा प्रोजेक्ट भी लग गया है। तो आइए जानते हैं विस्तार से।

शहजादा को मिला एकता कपूर का साथ

राजन शाही के DKP प्रोडक्शन से रातों-रात निकाले जाने के बाद अब खबर है कि एक्टर शहजादा धामी ने फिल्म और टीवी प्रोड्यूसर एकता कपूर की बालाजी एंटरटेनमेंट का दामन थाम लिया है।

शहजादा के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट ?

टीवी गलियारों के सूत्रों की माने तो शहजादा धामी एकता कपूर के सुपरहिट शो नागिन फ्रेंचाइजी की अगली क़िस्त ”नागिन 7” में नजर आ सकते हैं। सूत्रों की मानें तो टीवी एक्टर शहजादा धामी और एक्ट्रेसेस प्रियंका चहर चौधरी और रिद्धिमा पंडित नागिन 7 के संभावित कास्ट हो सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार शहजादा और रिद्धिमा जहां फ़िलहाल शर्स से बातचीत कर रहे हैं वहीं प्रियंका ने इस प्रस्ताव को स्वीकार किया है या नहीं इसकी फ़िलहाल कोई पुष्टि नहीं है। लेकिन अगर वाकई ये तीनों एकता कपूर की नागिन 7 में दिखाई देते हैं तो निश्चित ही ये शहजादा धामी के लिए ये रिश्ता के बाद उनके करियर का अब तक का दूसरा सबसे बड़ा ब्रेक होगा।

शहजादा धामी को जहां आपने ये रिश्ता क्या कहलाता है में अरमान पोद्दार के किरदार में देखा था। वहीं प्रियंका कलर्स चैनल के फेमस शो उडारियां में नजर आई थीं और इसके बाद एक्ट्रेस ने बिग बॉस से काफी सुर्खियां बटोरी थी।

जबकि रिद्धिमा पंडित ने सीरियल बहु हमारी रजनीकांत से घर-घर में अपनी पहचान बनाई थी। बता दें कि एकता कपूर की नागिन सीरीज में अब तक मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी, अदा खान, अनीता हंसंदानी, सुरभि ज्योति, पर्ल वी पुरी, क्रिस्टल डिसूजा, निया शर्मा, सुरभि चंदना और तेजस्वी प्रकाश सहित टीवी की दुनिया के कई बड़े नाम नजर आ चुके हैं।