February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

क्रॉप टॉप में दिलकश ठुमके लगाती दिखीं अक्षरा सिंह, मनकीरत औलाख संग आ रहा एक्ट्रेस का नया गाना

नई दिल्ली। भोजपुरी इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। अक्षरा के इंस्टा पर 6.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं। अक्षरा अक्सर अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की झलकियां अपने इंस्टाग्राम के माध्ययम से शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा ने एक बार फिर अपनी एक डांस वीडियो शेयर कर फैंस का दिल धड़का दिया है। इस वीडियो में अक्षरा अपने नए गाने के ट्रैक पर दिलकश ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं।

अक्षरा सिंह का वीडियो

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टा पर एक डांस वीडियो शेयर किया है जिसमें वो अपने नए गाने ”डिफेंडर” के ट्रैक पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान अक्षरा ने ब्लैक पैंट, ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप क्रॉप टॉप पहना है। जिसके साथ एक्ट्रेस ने ओपन ब्लैक शर्ट टीमअप किया है। रेड हेयर और आंखों में ब्लैक गॉगल्स लगाए अक्षरा इस गाने पर जबरदस्त ठुमका लगाती हुई नजर आ रही हैं।

भोजपुरी क्वीन का पंजाबी बवाल!

अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरस्टार हैं, लेकिन अब ये भोजपुरी क़्वीन लगता है पंजाबी इंडस्ट्री में भी तहलका मचाने को पूरी तरह से तैयार हैं। दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि अक्षरा सिंह का नया गाना ”डिफेंडर” भोजपुरी नहीं बल्कि पंजाबी सॉन्ग है, जिसे अक्षरा सिंह ने मशहूर पंजाबी सिंगर मनकीरत औलाख के साथ मिलकर गाया है। अक्षरा और मनकीरत के इस नए गाने का वीडियो आज दोपहर 3 बजे रिलीज किया जाएगा।

अक्षरा सिंह और मनकीरत औलाख के इस नए गाने ”डिफेंडर” का टीजर पहले ही रिलीज कर दिया गया है। अक्षरा और मनकीरत के फैंस बेसब्री से इस गाने का इंतजार रहे थे। फाइनली आज 3 बजे उनके फैंस का इंतजार खत्म हो जाएगा।

बता दें कि अक्षरा और मनकीरत की इस गाने के शूट से कई BTS वीडियोज भी सोशल मीडिया जमकर वायरल हो चुके हैं, जिन्हें फैंस के द्वारा बेहद पसंद भी किया गया था।