महाराष्ट्र

जनता से की खास अपील, ‘शरद पवार की बेटी नहीं बहू को वोट दें…’ पत्नी के लिए चाचा के नाम पर वोट मांग रहे अजीत

शेयर करें:

Ajit Pawar vs Sharad Pawar: महाराष्ट्र के बारामती लोकसभा सीट पर ननद-भाभी की लड़ाई है। इस सीट से शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले (Supriya Sule) के खिलाफ अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार (Sunetra Pawar) चुनाव लड़ रही है। मंगलवार को अपनी पत्नी के लिए अजीत पवार ने प्रचार किया। उन्होंने कहा कि बारामती की जनता ने शरद पवार की बेटी को तीन बार चुनाव जीताकर संसद भेजा अब उन्हें शरद पवार की बहू को जिताना चाहिए।

‘लोग परिवार का समर्थन करने की परंपरा को नहीं तोड़ेंगे’

बारामती में पार्टी कार्यकर्ताओं के एक कार्यक्रम में अजीत पवार ने कहा, “आप इतने लंबे समय से पवार परिवार के साथ हैं, लेकिन अब (लोकसभा चुनाव में) क्या करना है इसके बारे में कुछ सोचा होगा क्योंकि एक ही परिवार से दो उम्मीदवार हैं। आप सोच रहे होंगे कि किसका समर्थन करें, किसे वोट देना आसान है, क्योंकि आप इतने लंबे समय से पवार के साथ हैं, बस जाएं और सुनेत्रा पवार को वोट दें। डिप्टी सीएम ने बारामती की जनता से कहा, आप सुनेत्रा पवार को वोट देकर लोग परिवार का समर्थन करने की परंपरा को नहीं तोड़ेंगे।

आप जाएं और बहू को वोट दें: अजीत पवार

अजीत पवार ने आगे कहा, “साल 1991 के लोकसभा चुनावों को याद करें जब आपने बेटे को चुना था, यानी मुझे चुना था। इसके बाद आपने पिता यानी पवार साहब को चुना। उसके बाद आपने लगातार तीन बार बेटी यानी सुप्रिया सुले को वोट दिया। अब आप जाएं और बहू (सुनेत्रा पवार) को वोट दें।

Ad Zone: in_content

अजीत पवार ने चचेरे भाइयों पर साधा निशाना

उन्होंने शरद पवार और सुप्रिया सुले के खिलाफ निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि ये लोग मशरूम की तरह हैं, जो बारिश (चुनाव) में उगते हैं। चुनाव के बाद ये लोग विदेश चले जाएंगे।  उन्होंने कहा कि किसी भी चुनाव में उनके चचेरे भाईयों ने उनके लिए प्रचार नहीं किया।

उन्होंने आगे कहा,”जब मैंने चुनाव लड़ा था तो आपको मेरे लिए काम करने का मन नहीं था। क्या आप चुनाव के बाद भी काम करने जा रहे हैं। मुझे अपना मुंह खोलने के लिए मजबूर न करें।”

बताते चलें कि महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों पर 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में चुनाव होंगे। बारामती में 7 मई को मतदान होगा।

NEWS SOURCE : jagran

आगे क्या पढ़ें AI