अक्षरा सिंह ने बताई जिंदगी की छोटी सी ख्वाहिश, पाना चाहती हैं कुछ बेहतरीन
नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह गानों, फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर ही काफी पॉपुलर हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग और स्माइल के अलावा अपनी जिंदादिली के लिए भी जानी जाती है। वो सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ ऐसा शेयर करती है कि उनके फैंस को भी मोटिवेशन मिल जाता है। भले ही अक्षरा ने पर्सनल लाइफ में बहुत दुख झेला है लेकिन अब वो जिदंगी से एक छोटी सी ख्वाहिश रखती है। अब वो क्या है, वो हम आपको बताते हैं।
मोटिवेशन से भरा है अक्षरा को पोस्ट
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमे वो कार की खिड़की पर बैठकर बाहर के नजारे का मजा ले रही हैं। उन्होंने वीडियो पर गुलाम अली साहब का गाना “दिल में एक लहर सी उठी है” लगा रखा है और अपनी ख्वाहिश भी लिखी है। अक्षरा ने पोस्ट पर लिखा है- ज्यादा ख्वाहिश नहीं है ए जिन्दगी तुझसे, बस अगला कदम पिछले कदम से बेहतरीन हो। अक्षरा का ये कोट किसी को भी मोटिवेट कर सकता है।
फैंस भी हुए अक्षरा की अदा के दीवाने
फैंस को भी अक्षरा की ये अदा पसंद आ रही हैं। फैंस अक्षरा के मस्तमौला अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- जिदंगी में जितना चाहो..उतना एंजॉय करो। एक दूसरे फैंस ने भी शायराना अंदाज में लिखा- तेरी मुस्कान से मेरे जहान में रौनक छा जाती है, तेरा चेहरा न देखूं तो उदासी छाई रहती है मन में। पोस्ट के नीचे आपको ऐसे ही प्यारे-प्यारे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे।
