February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सपना चौहान संग रोमांटिक हुए अरविंद अकेला कल्लू, इस नए गाने को सुन बावले हो जाएंगे आप

नई दिल्ली । भोजपुरी इंडस्ट्री अपने तड़कते भड़कते गानों के लिए सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में जानी जाती है। अमूमन हमने देखा है किसी भी फंक्शन में डांस करने के लिए सबकी पहली पसंद भोजपुरी गाने ही होते हैं। इन शानदार गानों के पीछे कई कलाकारों की दिन रात की मेहनत होती है। उन्हीं कलाकारों में से एक हैं भोजपुरी के स्टार गायक, एक्टर अरविंद अकेला कल्लू। ये वही अरविंद अकेला कल्लू हैं जिनका बचपन में गाया हुआ गाना ‘चोलिया के हुक राजा’ जी आज के समय में इतना ट्रेंड कर रहा है। खैर, अरविंद अकेला कल्लू अपने भोजपुरीया फैन्स के लिए आज एक बार फिर शानदार गाना ‘पिस्टल’ लेकर आए हैं। तो आइये आपको इस खबर के जरिए गाने के बारे में विस्तार से बताते हैं।

बता दें अरविंद अकेला कल्लू का जब भी कोई नया गाना मार्केट में आता है वो रातों रात इतना वायरल हो जाता है जिसकी कोई सीमा नहीं है। आज यानी 16 अप्रैल को इनका नया गाना ‘पिस्टल’ जेएमएफ भोजपुरी नाम के एक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने के रिलीज के साथ ही अंदाजा ये भी लगाया जा रहा है कि ये भी कल्लू के और गानों के तरह सुपर हिट साबित होगा। वहीं इस बवाल गाने में अरविंद अकेला के साथ भोजपुरी की नई नवेली सुपरस्टार और हॉट कलाकारा सपना चौहान दिख रही हैं। वैसे आज के समय में भोजपुरी इंडस्ट्री में सपना चौहान की डिमांड काफी बढ़ गई है। खैर, गाने में अरविंद अकेला कल्लू एक गैंगस्टर लुक में दिख रहे हैं और हाथ में बंदूक लिए सपना चौहान के साथ रोमांस भी कर रहे हैं। वहीं सपना चौहान भी रेड आउटफिट में कहर ढा रही हैं। ये नया गाना वाकई में एक गर्दा गाना है, जिसे आप अपनी प्लेलिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

वहीं इस गाने के गायक अरविंद अकेला कल्लू हैं और इनका साथ शिवानी सिंह ने दिया है। इस बेजोड़ गाने के लिरिक्स आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और इसके म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह हैं। अपने इस नए गाने के जरिए कल्लू जी ने तो गर्दा उड़ा दिया, अब ऐसा इसलिए है क्योंकि जैसे ही ये रिलीज हुआ लोग इसको अपना भरपूर प्यार दे रहे हैं। तो देर किस बात की आप भी आनंद लीजिए इस शानदार गाने का।

You may have missed