हार्दिक पंड्या के लिए मुंबई इंडियंस में राह हुई मुश्किल, क्या हार्दिक कराएंगे मुंबई की वापसी?
xr:d:DAGCd6sAA14:16,j:5553363275120344794,t:24041509
नई दिल्ली: क्या मुंबई इंडियंस इस सीजन में टॉप 4 के लिए क्वालीफाई कर पाएगी? इसका जवाब शायद अब मुंबई इंडियंस को भी नहीं पता होगा। आपको बता दें मुंबई इंडियंस इस सीजन में 6 में से अपने 4 मुकाबले हार चुकी है। ऐसे में अब उसे टॉप 4 में जाने के लिए अपने बचे हुए 8 में से 6 मुकाबले जीतने होंगे। मुंबई इंडियंस के हालात देख के तो लग नहीं रहा कि यह टीम इस बार क्वालीफाई भी करेगी।
रविवार को मुंबई के वानखेड़े मैंदान पर मुंबई और चेन्नई के बीच एक महामुकाबला देखने को मिला। मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। चेन्नई की टीम ने धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से 206 रन बनाने में कामयाब रही। रन का पीछा करने उतरी मुंबई को शानदार शुरुआत मिली लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए मुंबई की लोकल का चक्का जाम कर दिया। मुंबई की तरफ से रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेलते हुए शतक जड़ा इसके बावजूद मुंबई की टीम जीतने में नाकामयाब रही। मुंबई इंडियंस को चेन्नई के हाथो मिली हार ने मुंबई की राह मुश्किल कर दी है। क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस की अप्प्रोच और हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े किए हैं अब देखना होगा मुंबई इस हार के बाद कैसे वापसी करता है।
हार्दिक पांड्या के ऊपर है दबाव
मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या जब से मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं तभी से फैंस उनसे काफी खफा नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया से लेकर मैदान तक फैंस हार्दिक को ट्रोल कर रहे हैं। हार्दिक पंड्या का यह सीजन अभी तक बहुत साधारण रहा है, ना ही उनके बल्ले से अभी तक बड़े रन आए हैं और ना ही गेंदबाजी से उन्होंने कोई कमाल दिखाया है, ऊपर से कप्तानी का प्रेशर अलग, जो अब हार्दिक के चेहरे पर भी साफ़ दिखने लगा है। हार्दिक पांड्या के लिए आने वाले मैच आसान नहीं होने वाला है अब देखना होगा हार्दिक अपने साथ अपनी टीम की कैसे वापसी करवाते हैं
