June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शादी के बाद फिर से डिप्रेशन में गई बॉलीवुड के स्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान, जानें क्या है पूरी कहानी

नई दिल्ली । आमिर खान की बेटी, आयरा खान ने अपनी छोटी सी ज़िंदगी में एक लंबे समय तक डिप्रेशन को झेला है। बारह साल की उम्र से वो मेंटल हेल्थ से जूझ रही हैं और किशोर अवस्था से ही उन्हें इसके लिए थेरेपी भी दी जा रही है। लेकिन कुछ साल से वो ठीक हो गई थीं और उनकी ज़िंदगी काफ़ी सुलझी हुई लग रही थी। उनकी ज़िंदगी में ये बदलाव उनके बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के आने के बाद हुआ था। नूपुर शिखरे अब उनके पति हैं और कुछ महीने पहले खूब धूम-धाम से दोनों की शादी हुई थी। लेकिन शादी के कुछ ही महीने बाद अचानक आयरा खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर ऐसा पोस्ट डाला कि उसे देखकर लोगों के मन में फिर से ये आशंका जाग गई कि कहीं आयरा खान फिर से डिप्रेशन में चली गई हैं। क्या है पूरा मामला आइये बताते हैं इस रिपोर्ट में।

आमिर खान की बेटी आयरा खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 20 अप्रैल को एक पोस्ट शेयर किया है। उस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि “मुझे डर लगता है, मुझे अकेले रहने के ख्याल से डर लगता है। मुझे डर लगता है इस ख़्याल से कि मेरी मदद करने वाला कोई नहीं है। मुझे हिंसा, बीमारी और लोगों की उदासीनता से डर लगता है। मुझे इस ख़्याल से डर लगता है कि कहीं मैं खो ना जाऊँ। मुझे चोट खाने से डर लगता है। मुझे ये डर लगता है कि कहीं कोई मेरी आवाज़ ना दबा दे।” इसके अलावा भी आयरा खान ने अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर लंबा-चौड़ा नोट लिखा है । अपनी डर के बारे में खुलकर बात की है।

गौर करने वाली बात ये है कि आयरा खान ने काफ़ी दिनों बाद अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर कोई पोस्ट किया है। जब से नुपुर शिखरे उनकी ज़िंदगी में आए थे तब से वो अपनी इंस्टारग्राम पर नुपुर या अपने परिवार से जुड़े पोस्ट डालती थी। लेकिन 20 अप्रैल को अचानक उन्होंने फिर से अपनी मेंटल हेल्थ को लेकर पोस्ट किया जिससे कहीं ना कहीं ये इशारा मिलता है कि शायद वो फिर से डिप्रेशन में चली गई हैं। इसलिए वो अपनी तकलीफ़ को दुनिया से साझा कर रही हैं। हालांकि उनके पति नुपुर शिखरे ने उनके इस पोस्ट पर Comment करते हुए ये लिखा है कि “मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ”।