April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

जानें कब तक रहेगा ऐसा मौसम, कैथल में बारिश से भीगी गेहूं, किसान परेशान

कैथल : हरियाणा में मौसम बदल गया है। कैथल जिले में बीते दिन सुबह से ही आसमान पर बादल छाने लगे थे। इसके बाद दोपहर को बारिश हुई। करीब 30 मिनट तक हुई बारिश ने किसानों की समस्या बढ़ा दी है। नई व विस्तार अनाज मंडी में गेहूं के कट्टे खुले में पड़े थे जो कि बारिश के पानी में भीग गए। दो दिन तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। कैथल में सोमवार ही आसमान में बादल छा गए थे और तेज हवाएं चली और फिर बारिश हुई। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बता दें कि शहर की तीनों मंडियों में 12 लाख के करीब कट्टे हैं। जिनका उठान होना बाकी है। इनमें से अधिकतर गेहूं के कट्टे बारिश में भीग गए हैं।

अभी 10 प्रतिशत गेहूं की कटाई बाकी

जिले में गेहूं की कटाई का कार्य लगातार जारी है। अभी भी जिले में 10 प्रतिशत तक गेहूं का कटाई का कार्य बाकी हैं। वहीं खेतों में नई सब्ज़ियों की फसल आना शुरू हो चुकी है। यदि बारिश हुई तो सब्जियों की फसल को नुकसान हो सकता है।

NEWS SOURCE : punjabkesari