June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कैली धाम में हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर शानदार समारोह का आयोजन किया गया

श्री संकट मोचन हनुमान मंडल कैली धाम में हनुमान जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर शानदार समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मंदिर परिसर में परंपरागत मत्रों एवं भजनों की गूंज सुनाई दी जिसमें मुख्य रूप से हरियाणा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा मुख्यमंत्री के पूर्व सलाहकार अजय गौड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बलजीत कौशिक आदि लोग ने भक्तों के साथ दर्शन कर हनुमान जी का गुणगान किया और बताया कि हनुमान जी महाराज कई युगों से हर वर्ग के लिए प्रेरणा का स्रोत रहे हैं

कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर के संरक्षक वी.एस चौधरी, गौतम चौधरी, ओ.पी भरतीया मंदिर के प्रधान पारसमल कॉर्डिनेशन कमिटी के सदस्य पवन वशिष्ठ, ने भव्य श्रृंगार के साथ ज्योत प्रज्वलन किया उसके पश्चात 1101 निशान (ध्वजा) यात्रा शिव मंदिर से चलकर कैलीधाम पहुंची जहां उनका भव्य स्वागत किया गया । ततपश्चात सुंदर काण्ड का पाठ घिसा राम खंडेलवाल, मुकेश वर्मा, पवन जोशी, प्रफुल शर्मा, देव चंद सैनी, हनुमान प्रसाद, दीपक वर्मा ,सांवरमल अग्रवाल आदी भक्तों ने श्रद्धापूर्वक सुंदरकांड के पाठ के बाद भजनों का भी आनंद लिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में ललित गर्ग ,अरविंद शर्मा ,संजीव चोमाल भंवर लाल शर्मा अशोक कुमार शर्मा, मदन गोपाल बंसल, वासुदेव शर्मा. विद्यानंद और भंडारे आदि की व्यवस्था राजेंद्र मुंदडा, अशोक रावत ,दीपक राठौड़, वर्षा गौतम आदि लोगों ने मुख्य भूमिका निभाईआमंत्रित भजन गायको में सुश्री मनीषा ठाकुर बरसाना ,योगेश तिवारी मुन्ना भैया, मनीषा सैनी एवं श्रीधाम वृंदावन से पधारे मदना पागल के भजनों पर देर रात तक भक्त झूमते नजर आए कार्यक्रम का सफल संचालन घनश्याम आहूजा ने किया कार्यक्रम के समापन पर संरक्षक मंडल के मुख्य सदस्य अरुण बजाज ,प्रेम प्रकाश गुप्ता, बलवीर शर्मा ,विनोद गर्ग ,पवन गुप्ता ,कैलाश चंद शर्मा, पवन वशिष्ठ ने विश्व कल्याण की कामना करते हुए सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया ।