February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

किसके सिर सजेगा जीत का ताज, पूर्व सीएम मनोहर लाल के खिलाफ कांग्रेस ने युवा नेता दिव्यांशु बुद्धि राजा को दिया टिकट

चंडीगढ़ : लोकसभा चुनाव के मध्य नजर हरियाणा की 9 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगानी थी, जिनमें से आठ नाम पर मुहर लगी है। सबसे चौंकाने वाला नाम करनाल लोकसभा सीट से दिव्यांशु बुद्धि राजा का है। हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धि राजा पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ करनाल से कांग्रेस के उम्मीदवार बनाए गए हैं। दिव्यांशु बुद्धि राजा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष बनने से पहले एनएसयूआई हरियाणा के अध्यक्ष रह चुके हैं।

करनाल लोकसभा के लिए कांग्रेस के दिग्गज नेता कुलदीप शर्मा पानीपत से बुल्ले शाह के नाम कई दिनों से सुर्खियों में थे। मूल रूप से गोहाना के रहने वाले दिव्यांशु बुद्धि राजा को करनाल लोकसभा की टिकट मिलना सीधा संदेश है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा दीपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी होने का लाभ उनको मिला है।

बता दें कि लंबे इंतजार के बाद आखिरकार हरियाणा के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर ही दी। कांग्रेस ने पहली सूची में 8 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। अंबाला से वरुण चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। सिरसा से कुमारी सैलजा, हिसार से जय प्रकाश, करनाल से दिव्यांशु बुधिराज, सोनीपत से सतपाल ब्रह्मचारी, रोहतक से दीपेंद्र सिंह हुडा, भिवानी महेंद्रगढ़ से राव धन सिंह, फरीदाबाद से महेंद्र प्रताप को उम्मीदवार बनाया है। इससे पहले प्रत्याशियों के नाम पर पांच बार स्क्रीनिंग कमेटी, दो बार सीईसी की बैठक हुई लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। इतना ही नहीं एक बार कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ में भी हरियाणा कांग्रेस नेताओं की बैठक हुई थी।

पूर्व केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र सिंह के बेटे बृजेंद्र सिंह सेवानिवृत आईएएस अधिकारी को फिलहाल टिकट नहीं दी गई है। भाजपा छोड़कर कांग्रेस के अंदर शामिल हुए बृजेंद्र सिंह तथा उनके बाद उनके पिता चौधरी वीरेंद्र सिंह के साथ यही बनी ना खुदा मिला ना बिसाले सनम। प्रियंका गांधी राहुल गांधी सोनिया गांधी पूरे गांधी परिवार के काफी करीब होने का दावा करने वाले चौधरी वीरेंद्र सिंह के साथ कांग्रेस ऐसा करेगी इसकी उम्मीद किसी को भी नहीं थी। टिकटों के बंटवारे में एक बात स्पष्ट हो गई की एक तरफ भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तूती बोली। हुडा ग्रुप के दिव्यांशु बुद्धि राजा को करनाल से टिकट मिला वरुण मौलाना को अंबाला से टिकट मिला जयप्रकाश को हिसार से टिकट मिला राव दान सिंह को भिवानी से टिकट मिला।

कांग्रेस की टिकटों के बंटवारे में एक तरफ खेल भूपेंद्र सिंह हुड्डा का चला। किरण चौधरी अपनी बेटी श्रुति चौधरी को टिकट दिलवा पाने में असफल रही। कुमारी शैलजा सिरसा लोकसभा सीट से केंद्रीय नेतृत्व की बात को टाल ना पाई तथा चुनाव लड़ने को तैयार हुई जबकि वह अतीत में यह कह चुकी थी कि वह विधानसभा के चुनाव लड़ने की इच्छुक है।

NEWS SOURCE : punjabkesari