June 2, 2026

Hind foucs news

hindi new update

टीवी की नागिन की भोजपुरी फिल्मों में एंट्री, खेसारी लाल यादव संग रोमांस करेगी आहना शर्मा

नई दिल्ली। टीवी में ऐसी बहुत सी एक्ट्रेसेस होती हैं, जो अपने काम से छाप छोड़ देती हैं, वो वहीं कुछ आकर भी निकल जाती हैं किसी को पता नहीं चलता है लेकिन टीवी सीरियल में काम करने के बाद अब इस टीवी एक्ट्रेस की किस्मत चमक गई है क्योंकि एक्ट्रेस को भोजपुरी के सलमान खान कहे जाने वाले खेसारी लाल यादव के साथ काम करने का मौका मिला है। हम बात कर रहे हैं  आहना शर्मा की। आहना शर्मा खेसारी लाल यादव संग अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।

खेसारी संग आहना की जोड़ी

आहना शर्मा को आपने ‘नागिन’ और ‘दिल ये जिद्दी है’ जैसे टीवी सीरियल में देखा होगा। अब वो खेसारी के साथ डंस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म को शूट होते हुए 42 दिन बीत गए हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में एक्ट्रेस का डांस नंबर भी है, जो काफी बोल्ड और सिजलिंग है। फिल्म की शूटिंग भी खत्म हो चुकी है और अब पर्दे के पीछे का काम जारी है। जल्द ही आपको आहना और खेसारी की रोमांटिक केमिस्ट्री पर्दे पर देखने को मिलेगी।

काफी पॉपुलर फेस है आहना शर्मा

इस फिल्म के निर्माता सुधीर सिंह हैं, जबकि  निर्देशन धीरज ठाकुर ने किया है। फिल्म में खेसारी और आहना के अलावा पप्पू यादव,श्वेता, शाहवर अली,महेश आचार्य समेत कई स्टार्स शामिल हैं।इस फिल्म के शूटिंग मुंबई और उत्तर प्रदेश में हुई है। बता दें कि आहना सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर फेस हैं और उन्हें सोशल मीडिया पर  3.7 लाख फॉलोअर्स फॉलो करते हैं। एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम बोल्ड और स्टालिश फोटोज से भरा हुआ है। आहना  दिल्ली की रहने वाली है और उनकी शुरुआती परीक्षा भी दिल्ली से हुई है। जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग में करियर बनाने के लिए दिल्ली का रुख किया। जिसके बाद उन्हें एकता कपूर के शो नागिन-5 में देखा गया।