March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

नुसरत जहां के घर गूंजी किलकारी, दिया बेटे को जन्म

नई दिल्ली। बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां के घर खुशखबरी आई है। उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो मां और बेटा दोनों हेल्दी हैं। बता दें कि वो अस्पताल में भर्ती करवाई गई थीं। सामने आ रही खबरों की मानें तो एक्ट्रेस 25 अगस्त को चेकअप के लिए कोलकाता के एक अस्पताल में गई थी, जहां उन्हें एडमिट करवाया गया। फैंस ये खुशखबरी सुन काफी एक्साइटेड हैं और उन्हें बेटे होने की बधाई दे रहे हैं।

नुसरत जहां के मां बने के बाद उनके फैंस काफी खुश हैं। हर कोई उन्हें बेटे के जन्म की बधाई दे रहा है। विवादों के बीच उन्होंने आखिरकार कोलकाता के एक अस्पताल में 26 अगस्त, गुरुवार को जन्म दिया। बताया जा रहा है कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ हैं।

बेबी बंप के साथ वायरल हुई थीं तस्वीरें

कुछ समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेबी बंप की तस्वीरें शेयर की थी साथ ही अपनी प्रेग्नेंसी की पुष्टि भी की थी। इन फोटोज में वो अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। उस वक्त उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं। उस समय उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर जमकर बवाल मचा था।

उनकी प्रेग्नेंसी को लेकर विवाद इसलिए भी हुआ था क्योंकि वो अपने पति से लंबे समय से अलग रह रही थी। उनके पति ने भी इस बच्चे को किसी ओर का बताया था। इसी दौरान उनका नाम बंगाली एक्टर यश दासगुप्ता के साथ जुड़ा।

पति निखिल ने बच्चे को लेकर दिया था बड़ा बवाल

इन सबके बीच नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी पर उनके पति निखिल का बड़ा बयान आया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि ये बच्चा उनका नहीं हैं। वहीं, नुसरत ने इस शादी को ही अवैध बताया था। इस मामले पर काफी बवाल हुआ था।

नुसरत जहां ने एक बयान जारी कर कहा था कि निखिल जैन के साथ उनकी शादी कभी वैध रही ही नहीं क्योंकि भारत में एक अंतरधार्मिक विवाह को विशेष विवाह अधिनियम के तहत पंजीकृत किया जाना था, जो उनके मामले में कभी हुआ नहीं और इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता।

2019 में हुई थी निखिल जैन संग शादी

आपको बता दें कि नुसरत जहां ने जून, 2019 में कोलकाता के बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी। शादी समारोह तुर्की विवाह नियमन के अनुसार आयोजित किया गया था। नुसरत ने अपने बयान में निखिल जैन पर उनके पैसे का गलत इस्तेमाल करने और अपने माता-पिता द्वारा अपनी लड़की को दिए गए गहनों को उनके परिवार के सदस्यों द्वारा वापस न लौटाए जाने का आरोप लगाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *