June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उदयभान की अगुवाई में हुई शामिल, रोहिता रेवड़ी ने थामा कांग्रेस का हाथ

हरियाणा में BJP को बड़ा झटका लगा है। पानीपत शहर से पूर्व भाजपा विधायक रोहिता रेवड़ी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद रोहिता रेवड़ी ने कांग्रेस का हाथ थान लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में रोहिता रेवड़ी अब कांग्रेस में शामिल हुई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने रोहिता रेवड़ी को पटका पहनकर सदस्यता ग्रहण कराई।

PunjabKesari

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि रोहिता रेवड़ी के कांग्रेस पार्टी में आने से और भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा भाजपा की प्रदेश सरकार से हर वर्ग खफा है और उनकी जन विरोधी नीतियों की वजह से कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव में क्लीन स्वीप करने जा रही है। कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान ने रोहिता रेवड़ी का धन्यवाद करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में रोहिता रेवड़ी को उचित सम्मान दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि रोहिता रेवड़ी किसी कंडीशन पर कांग्रेस पार्टी में नहीं आई है।

PunjabKesari

बता दें कि रोहिता रेवड़ी ने एक पेज पर अपना इस्तीफा हाथ से लिखकर भेजा है। उन्होंने इस्तीफा में लिखा है कि वो निजी कारणों से भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हैं। गौर रहे कि इस दौरान देर रात मनोहर लाल ने बारह बजे फोन कर रोहिता को मनाने की कोशिश भी की पर रोहिता ने कहा अब देर हो चुकी है।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक रोहिता रेवड़ी वर्ष 2014 में भाजपा की टिकट से पानीपत शहरी सीट से विधायक चुनी गई थीं। रोहिता रेवड़ी का 2019 में शहरी विधानसभा से टिकट काट दिया गया था। यहां से प्रमोद विज को टिकट दिया था। इसके बाद रोहिता रेवड़ी पार्टी से नाराज चल रही थी और किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हो रही थी। पिछले दिनों सरकार बदलने के बाद नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बने तो रोहिता रेवड़ी और उनके पति सुरेंद्र रेवड़ी ने उनसे मुलाकात की थी। इसके बाद भी पार्टी ने उनको मनाने का प्रयास नहीं किया। पूर्व मुख्यमंत्री एवं करनाल लोकसभा के प्रत्याशी मनोहर लाल पिछले दिनों दो बार पानीपत में कार्यकर्ताओं की बैठक लेने और डोर टू डोर संपर्क में पहुंचे थे। तब भी किसी ने उनसे बात नहीं की थी। उनके कांग्रेस में जाने का एक यह भी बड़ा कारण बताया जा रहा है।

NEWS SOURCE : punjabkesari