June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

वाल्मीकि और सिख समाज का समर्थन जजपा प्रत्याशी देवेंद्र कादियान को मिला

पानीपत : करनाल लोकसभा से जेजेपी प्रत्याशी देवेंद्र कादियान का ग्राफ दिनों दिन बढ़ता जा रहा है और उन्हें जनता का भारी जनसमर्थन मिल रहा है इसी कड़ी में देवेंद्र कादियान समालखा के वार्ड-8 में आयोजित जनसभा में पहुंचे तो जनसभा में मौजूद लोगों ने देवेंद्र कादियान का जोरदार स्वागत किया। इतना ही नहीं जनसभा में पहुंचे हजारों वाल्मीकि और सिख समाज के लोगों ने जजपा प्रत्याशी देवेंद्र कादियान को समर्थन दे दिया। वहीं कार्यक्रम में मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यन्त चौटाला ने भी शिरकत की। दुष्यन्त चौटाला का एससी समाज और सिख समाज ने जोरदार स्वागत किया और सिख समाज ने दुष्यन्त चौटाला को सरोपा भेंट किया।

वहीं जनसभा को संबोधित करते हुए जजपा प्रत्याशी देवेंद्र कादियान ने मनोहर लाल खट्टर और दिव्यांशु बुद्धिराजा को बाहरी बताया। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्टर के दरवाजे तो 9 साल से बंद है और कांग्रेस प्रत्याशी दिव्यांशु बुद्धिराजा का किसी को पता ही मालूम नहीं है। देवेंद्र ने मनोहर लाल खट्टर को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब मनोहर लाल खट्टर 2 बार के मुख्यमंत्री रहते हुए इस वार्ड के मुख्य गली तक नहीं बनवा सके तो वो एमपी बनकर क्या काम करेंगे।

PunjabKesari

पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यन्त चौटाला ने कहा कि समालखा में एससी समाज और गुरुद्वारा कमेटी का उन्हें समर्थन मिला है। इसी प्रकार रोजाना मिल रहे जन समर्थन से लग रहा है कि इस सीट पर हम ऐतिहासिक जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा जिस प्रकार से शहरी क्षेत्र में भी हमें जनता का अपार प्यार मिल रहा है, यह बदलाव की निशानी है। दुष्यंत चौटाला ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए कहा 400 पार का नारा देने वालों के रुझान आने शुरू हो गए हैं, उन्हें पता चला है कि हरियाणा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रैलियां रद्द हो गई है, जिससे लगता है 400 पार का नारा फेल होता जा रहा है।

NEWS SOURCE : punjabkesari