March 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आज कोर्ट में पेश होंगे अरमान कोहली, ड्रग्स केस में NCB ने कल किया था गिरफ्तार

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अरमान कोहली  की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। ड्रग्स केस में गिरफ्तार अरमान कोहली सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। एनसीबी ने रविवार सुबह उन्हें लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। रविवार को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक्टर के घर छापेमारी की थी, जहां से कुछ प्रतिबंधित पदार्थ बरामद किए गए थे। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था।

कोर्ट ने उन्हें एक दिन की हिरासत में भेज दिया था। अब एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने बताया है कि अरमान कोहली पर ड्रग्स लेने के साथ ही दूसरे अन्य गंभीर आरोप भी हैं। कोहली के खिलाफ एनडीपीएस कानून के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

समीर वानखेड़े ने बताया कि अरमान कोहली को आज यानी सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। बता दें, इससे पहले अरमान को साल 2018 में भी गिरफ्तार किया गया था। उन्हें आबकारी विभाग ने गिरफ्तार किया था।

बॉलीवुड में ड्रग्स को लेकर वानखेड़े ने कहा- ‘ड्रग्स को लेकर जीरो टॉलरेंस है। लेकिन, इसका यह मतलब नहीं है कि हम केवल के पीछे हैं। हम केवल एक्ट एनडीपीएस के उल्लंघन को लेकर चिंतित हैं।’

आपको बता दें कि अरमान कोहली का विवादों से पुराना नाता रहा है। साल 2018 में उनकी लिव इन पार्टनर रहीं नीरू रंधावा ने उनपर कई गंभीर इल्जाम लगाए थे। उन्होंने एक्टर पर मारपीट और गाली-गलौच इल्जाम लगाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *