June 1, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आईएसआईएस के चार आतंकवादियों को अहमदाबाद हवाई अड्डे से गुजरात एटीएस ने धर दबोचा

नई दिल्ली। गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड‍्डे से एटीएस की टीम ने आईएसआईएस के चार आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इनका नाम मोहम्मद नुसरत, मोहम्मद नुफ्रान, मोहम्मद फारिस और मोहम्मद राजदीन है और ये चारों आतंकवादी श्रीलंका के नागरिक हैं। गुजरात एटीएस की टीम को केंद्रीय एजेंसी ने इन चारों आतंकवादियों के अहमदाबाद पहुंचने का इनपुट दिया था। इसके बाद एटीएस टीम ने अपने सदस्यों को एलर्ट कर दिया और अहमदाबाद हवाई अड्डे पर टीम तैनात कर दी। जैसे ही ये चारों आतंकवादी हवाई अड्डे से बाहर निकले तुरंत इनको गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि एटीएस की टीम इन चारों आतंकियों को गुप्त स्थान पर लेकर गई है जहां इनसे पूछताछ की जा रही है।

गुजरात के डीजीपी विकास सहाय ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि, सूचना मिली थी कि चार आतंकी जो श्रीलंकाई नागरिक हैं और प्रतिबंधित आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के सक्रिय सदस्य हैं, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर पहुंचने वाले हैं। ये चारों आतंकी हमले को अंजाम देने के लिए भारत आए हैं फिलहाल इनसे पूछताछ की जा रही है।