March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सितंबर के पहले दिन इतने रुपए महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर

नई दिल्ली। सितंबर महीने के पहले ही दिन आम आदमी के जेब पर कैंची चली है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से एक बार फिर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है जिसके बाद अब लोगों को इसके लिए अधिक भुगतान करना होगा। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की ओर से बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर के दामों में 25 रुपए बढ़ा दिए गए हैं तो वहीं 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी 75 रुपए का इजाफा हुआ है।

इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में 14.2 किग्रा वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम 884.5 रुपए हो गया है। इससे पहले ये सिलेंडर 859.50 रुपए पर मिल रहा था। बता दें कि इससे पहले 18 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25.50 रुपए का इजाफा हुआ था। जिसके बाद राजधानी में रसोई गैस के दाम 834.50 रुपए से बढ़कर 859.50 रुपए हो गए थे। यानी 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 50 रुपये तक बढ़ चुकी है।

बिना सब्सिडी वाले 14.2 kg सिलेंडर की नई कीमत

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से एक बार फिर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर  के दाम में की गई बढ़ोतरी के बाद राजधानी में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किग्रा सिलेंडर की कीमत 859.50 रुपए से बढ़कर 884.50 रुपए हो गई है। वहीं कोलकाता में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 911 रुपए हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *