दिल्ली में गहराते जल संकट के बीच आम आदमी पार्टी की सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से लगाई गुहार
नई दिल्ली। एक तरफ भीषण का सितम और उस पर पानी की किल्लत से दिल्ली के लोग बहुत परेशान हैं। हालात ये हैं कि टैंकर से पानी लेने के लिए लोगों को कड़ी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इस बीच दिल्ली की आम आदमी सरकार ने पानी की समस्या के चलते सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। केजरीवाल सरकार की ओर से दायर की गई इस याचिका में मांग की गई है कि मौजूदा जल संकट को देखते हुए पड़ोसी राज्यों हरियाणा, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से एक महीने के लिए दिल्ली को अतिरिक्त पानी दिया जाए।
दूसरी तरफ, सोशल मीडिया पर आज कल दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों के ऐसे कई वीडियो वायरल हो रहे हैं जिसमें देखा जा सकता है कि पानी के एक टैंकर के पीछे सैंकड़ों की संख्या में लोग पानी भरने के लिए कड़ी मशक्कत कर रहे हैं। बावजूद इसके सभी लोगों को जरूरत का पानी भी नहीं मिल पा रहा है। इससे दिल्ली में जल संकट की गंभीरता को समझा जा सकता है।

वहीं बीजेपी दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राष्ट्रीय राजधानी में जल संकट के लिए आप सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा की ओर से यमुना नदी का 1049 क्यूसेक पानी दिल्ली को दिया जा रहा है, जो जल बंटवारा समझौते से ज्यादा है। दूसरी तरफ दिल्ली भाजपा महिला मोर्चा ने की ओर से गुरुवार को दिल्ली की जल मंत्री आतिशी के घर के बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन किया था।