अक्षरा सिंह की वजह से होगा मिलिंद गाबा का तलाक! एक्ट्रेस ने सरेआम कहा-“रहा भी न जाय, सहा भी न जाय”
नई दिल्ली। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की क्वीन हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस पंजाबी गानों में भी एंट्री कर चुकी हैं लेकिन इस वक्त एक्ट्रेस अपने किसी काम को लेकर नहीं, बल्कि अपने पोस्ट को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपने लेटेस्ट पोस्ट में पंजाबी सिंगर मिलिंद गाबा को याद किया है, जिन्हें वो अपना सबसे अच्छा दोस्त मानती हैं। एक्ट्रेस मिलिंद को बहुत ज्यादा मिस कर रही हैं और ये बात उनके पोस्ट को देखकर साफ जाहिर हैं। एक्ट्रेस के पोस्ट को देखकर यूजर्स को शक हो रहा है कि कही अक्षरा की वजह से मिलिंद का तलाक न हो जाए। तो चलिए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है।
कोजी दिखे अक्षरा और मिलिंद
अक्षरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने मिलिंद के साथ ढेर सारी प्यारी-प्यारी फोटोज डाली हैं। फोटोज में दोनों ने एक जैसे कपड़े पहने हैं और दोनों साथ में क्यूट लग रहे हैं। कैप्शन में अक्षरा ने लिखा है- ओए कुक्कुर…. छोड़ेगा अगर तो तेरे मायापुरी आके कलेश करूंगी… क्योंकि बात तो सच है “रहा भी ना जाए, सहा भी ना जाए”…समझे। पोस्ट को देखकर तो साफ लगता हैं कि अक्षरा मिलिंग को बहुत मिस कर रहे हैं लेकिन यूजर्स पोस्ट का कुछ और मतलब निकाल रहे हैं।
यूजर्स ले रहे मजे
एक यूजर ने लिखा-इसका मतलब मिलिंद का तलाक होने वाला है। एक अन्य ने लिखा- रहा भी न जाय, सहा भी न जाय…वाह क्या रिश्ता है। एक दूसरे यूजर ने लिखा- ओए होए क्या बात है आप कहीं भी हो तो बवाल होना बनता है। पोस्ट के नीचे आपको तमाम ऐसे कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि अभी 6 दिन पहले ही अक्षरा और मिलिंद अपने दोस्तों के साथ कश्मीर घूमने गए थे और काफी समय साथ में बिताया था।
