March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

महेश बाबू और नम्रता की शादी को 17 साल पूरे, 4 साल बड़ी लड़की को दिल दे बैठे थे एक्टर

नई दिल्ली। टॉलीवुड सुपरस्टार महेश बाबू और मिस इंडिया रह चुकीं नम्रता शिरोडकर आज अपनी शादी की 17वीं सालगिरह मना रहे हैं। दोनों ने साल 2005 में आज ही के दिन गुपचुप तरीके से शादी रचाकर सबको हैरान कर दिया था। मैरिज एनिवर्सरी पर महेश बाबू ने परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा कर पत्नी को विश किया है। इस तस्वीर कैप्शन देते हुए महेश बाबू ने लिखा, इतनी आसानी से 17 साल हो गए! एनएसजी सालगिरह मुबारक हो!! वहीं, नमृता ने भी अपने इंस्टाग्राम पर रोमांटिक पोस्ट शेयर की है,जिसमें महेश उन्हें प्यार करते दिखाई दे रहे हैं। दोनों की लव स्टोरी बेहद रोमांचक है।

कब हुई पहली मुलाकात

महेश बाबू की नम्रता से पहली मुलाकात साल 2000 में फिल्म ‘वामसी’ के सेट पर हुई थी। शूटिंग के दौरान दोनों की काफी गहरी दोस्ती हो गई और धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि दोनों ने अपनी नजदीकियों को मीडिया की सुर्खियां नहीं बनने दिया।

उम्र में बड़ी लड़की से प्यार कर बैठे महेश बाबू

ये बात बहुत कम लोग जानते हैं कि, महेश बाबू को खुद से चार साल बड़ी लड़की नम्रता से प्यार हुआ था। महेश बाबू पत्नी नम्रता से भले ही चाल साल छोटे हैं, लेकिन दोनों के बीच उम्र का फासला कभी नजर नहीं आया। नम्रता ने बॉलीवुड से लेकर साउथ की कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि शादी के बाद नम्रता ने फिल्मी दुनिया को अलविदा कह दिया। साल 2005 के बाद नम्रता कभी फिल्मों में नजर नहीं आई। बता दें कि, 1993 में मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद नम्रता सुर्खियों में आई थी। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी नम्रता पांचवें नंबर पर रही थीं। फिलहाल दोनों खुशहाल जिदंगी जी रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *