March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पढ़ाई छोड़कर बैकग्राउंड डांसर बनीं मौनी राय, आज है बॉलीवुड की सफल एक्ट्रेस

नई दिल्ली। अपने ग्लैमरस और बोल्ड अवतार के लिए जानी जाने वाली एक्ट्रेस मौनी रॉय आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। मौनी रॉय का जन्म 28 सितंबर साल 1985 में बिहार के कूच में हुआ था। मौनी राय अकसर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं, और अपनी बोल्ड तस्वीरों के सहारे फैंस के दिलों पर राज करती हैं। कभी छोटे पर्दे पर बहु का रोल निभाने वाली मौनी राय अब बॉलीवुड की एक सफल एक्ट्रेस बन चुकी हैं। वह कई बॉलीवुड फिल्मों में अपने हुनर का परिचय दे चुकी हैं। मौनी ने टीवी की दुनिया में धमाल मचाने के बाद बॉलीवुड में कदम रखा और सफलता भी प्राप्त की है। लेकिन बहुत ही कम लोग जानते हैं कि मौनी राय ने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के रूप में की थी।

एक्ट्रेस बनने का था सपना

मौनी ने अपनी स्कूली पढ़ाई पश्चिम बंगाल से ही की थी। जिसके बाद ग्रेजुएशन के लिए वह दिल्ली आ गई थीं। जहां उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन की। मौनी के माता-पिता चाहते थे कि वह जर्नलिस्ट बने, जिसके लिए उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया के मास कम्यूनिकेशन में एडमिशन लिया। लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, मौनी अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर मुंबई चली गईं।

बैकग्राउंड डांसर बनकर की शुरुआत

मौनी ने अपने करियर की शुरुआत एक बैकग्राउंड डांसर के तौर पर की थी। वह अभिषेक बच्चन और भूमिका चावला की फिल्म रन के गाने में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर डांसर नजर आईं थीं। जिसके बाद मौनी के लिए बॉलीवुड में एंट्री करना आसान नहीं है, और उन्होंने टीवी इंडस्ट्री का रुख किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *