April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

क्या अपने पति से अलग होने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा? सोशल मीडिया से “जोनस” हटाने पर अटकलें तेज

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा को शायद ही कोई भारतीय ना जानता हो, उनके चाहने वाले ना सिर्फ भारत में हैं बल्कि दुनिया में उनकी लोकप्रियता है। प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस की जोड़ी को ग्लेमर की दुनिया में फेवरेट कपल की तरह देखा जाता है। दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार का इजहार करने में कोई संकोच नहीं करते लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है, उससे इस जोड़ी के टूटने की चर्चा शुरू हो गई है।

कहा जा रहा है कि प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के बीच सबकुछ अच्छा नहीं चल रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट(इंस्टाग्राम ) से अपने पति के नाम का सरनेम हटा लिया है। जिसके बाद करोड़ों में उनके फैंस परेशान हैं कि कहीं ये जोड़ी टूटने की कगार पर तो नहीं। दरअसल प्रियंका चोपड़ा ने शादी के बाद सोशल मीडिया अकाउंट पर अपना नाम प्रियंका चोपड़ा जोनस कर लिया था। सोमवार को यूजर्स ने गौर किया कि प्रिंयका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल को अपडेट करते हुए पति निक जोनस का नाम हटा दिया है। उन्होंने एक बार फिर नाम बदलते हुए सिर्फ प्रियंका चोपड़ा कर लिया है लेकिन इस बीच उनके  अकाउंट से कोई पोस्ट नहीं किया गया है।

ऐसे में यूजर्स ये कयास लगा रहे है कि प्रियंका चोपड़ा और उनके पति के बीच कुछ गड़बड़ तो नहीं है। सोशल यूजर्स का कहना है कि दोनों के रिश्ते में सब ठीक नहीं है और शायद दोनों अलग होने वाले हैं। कई यूजर्स ने इसको लेकर प्रियंका से पूछा है कि वो इस पर सबको जानकारी दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *