April 25, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अब कभी दौड़ नहीं पाएंगे पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर, ये है वजह

नई दिल्ली। अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी शोएब अख्तर ने एक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि अब उनके दौड़ने के दिन खत्म हो गए हैं क्योंकि वो घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी के लिए जा रहे हैं। ध्यान हो कि दिग्गज खिलाड़ी का करियर काफी चोटों भरा रहा है ऐसे में खेल से विदा लेने के बाद भी उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

करीब दो साल पहले ही मेलबर्न में 46 साल के शोएब अख्तर ने अपने एक घुटने की रिप्लेसमेंट सर्जरी करवाई थी। इसे लेकर अख्तर ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर में वो शारीरिक गतिविधि करने के बाद खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है मानों की उन्होंने काफी भाग-दौड़ की है और अब काफी निराश हैं कि वो आगे दौड़ नहीं पाएंगे, क्योंकि उनका घुटना अब रिप्लेस किया जाएगा, यही कारण है कि अब वो नहीं दौड़ पाएंगे।

अपनी तस्वीर शेयर करते हुए शोएब अख्तर ने कैप्शन में लिखा, “मेरे दौड़ने के दिन समाप्त हो गए हैं, क्योंकि मैं बहुत जल्द आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में पूरे घुटने के रिप्लेसमेंट के लिए रवाना हो रहा हूं।” रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर ने ऐसी ही पोस्ट इंस्टाग्राम पर भी की है।

आपको बता दें, साल 2011 में ही शोएब अख्तर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। 2011 में ही शोएब अख्तर ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया था। क्रिकेट से अलविदा लेने के बाद से ही शोएब अख्तर कमेंट्री के क्षेत्र में आ गए थे और क्रिकेट एक्सपर्ट के तौर पर काम कर रहे हैं। अख्तर ने पाकिस्तान टीम में रहते हुए 46 टेस्ट और 163 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। इनमें अख्तर ने क्रमशः178 और 247 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा अख्तर ने 19 T20I इंटरनेशनल विकेट 15 मैचों में लिए हैं। अख्तर का आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ था जो साल 2011 में खेला गया था। इस मैच में अख्तर को एक सफलता हासिल हुई थी। यहां याद हो कि सबसे तेज गति से गेंद (161.3 kph) फेंकने का वर्ल्ड रिकार्ड अख्तर के ही नाम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *