March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

टिकैत के फिर बिगड़े बोल, सरकार की तुलना तालिबान से की

नई दिल्ली। किसानों को भड़का के आंदोलन चल रहे भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत अक्सर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में बने रहते है। खुद को किसानों के मसीहा बताने वाले राकेश टिकैत ने एक बार फिर आरएसएस पर टिप्पणी करते हुए  बेतुका बयान दिया है। बता दें कि हरियाणा के करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद से टिकैत भाजपा सरकार लगातार हमला बोल रहे हैं। इससे पहले भी हरियाणा के सिरसा पहुंचे टिकैत ने किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। टिकैत ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले किसी बड़े हिंदू नेता की हत्या हो सकती है।

राकेश टिकैत ने आरएसएस पर वार करते हुए कहा कि, ”आप बचकर नहीं जाओगा। आप तो महात्मा गांधी की हत्या करने वाले को पूजते हो। इनका क्या रिश्ता है उससे? येआरएसएस के लोग गोडसे का मंदिर बनवाना चाहते हैं। जो  राष्ट्रपिता की हत्या करके उनको पूजते हों, ये किस तरह का राष्ट्रवाद है?”

वहीं इस दौरान राकेश टिकैत ने करनाल के SDM आयुष सिन्हा मामले में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, वह आरएसएस का बंदा है और आईएएस बन चुका है। ‘सरकारी तालिबानी’ देश में घुस चुके हैं। किसान नेता ने आगे कहा, अगर आप हमको खालिस्तानी कहेंगे तो हम आपको सरकारी तालिबान कहेंगे। आपका तालिबानी कमांडर करनाल में है और किसान उसको माफ नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *