June 19, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Double Murder : आरोपी ने ढाई साल पहले की थी लव मैरिज, पत्नी को लेने ससुराल आए युवक ने की सास-ससुर की हत्या

जींद : जींद जिले गांव बिशनपुरा में पत्नी को लेने ससुराल आए युवक ने सास व ससुर की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। वहीं पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया जिसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि बुधवार रात 11 बजे कर्ण सिंह के मकान में चिखने चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब वह आवाज सुनकर उनके घर में गए तो उसका ताऊ कर्ण सिंह व उसकी ताई कविता मृत अवस्था में पड़े थे। उनके शरीर से खून बह रहा था। दूसरे कमरे में उसकी बहन अंजू भी घायल अवस्था में थी। जब वह मौके पर पहुंचे तो घर से बिरौली निवासी नवीन राणा व उसके साथ दो अन्य युवक मकान से निकलकर भाग गए। इस दौरान उन्हांने बहन अंजू को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया और आरोपियों के बारे में पूछताछ की तो नवीन राणा व उसके दो साथियों पर चाकू से हत्या करने की बात कही गई। नागरिक अस्पताल से अंजू को चिकित्सकों ने उसके रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।

दोनों ने किया था प्रेम विवाह

बता दें कि अंजू ने बिरौली निवासी नवीन राणा से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद वह बिरौली में नवीन के साथ लगभग ढाई साल तक रही। इस दौरान दोनों को एक बेटी भी हुई। अब दोनों में विवाद होने के कारण अंजू अपने मां-बाप के साथ गांव में रह रही थी। बुधवार रात को नवीन अंजू को लेने गया था। इस पर अंजू ने जाने से मना कर दिया और इस दौरान अंजू के मां व पिता ने भी नवीन का जबरदस्ती करने पर विरोध किया। जिसके चलते आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर पत्नी अंजू व अंजू के मां बाप पर चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

NEWS SOURCE : punjabkesari