March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

क्या सिद्धार्थ ने शहनाज से छिपकर कर ली थी शादी, इस वजह से हो रही है इस बारे में चर्चा

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की मौत से सभी हैरान हैं। उनका परिवार, दोस्त और फैंस को अभी भी उनके चले जाने का यकीन नहीं है। शुक्रवार को वो पंचतत्व में विलीन हो गए। उनका अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशाम घाट पर हुआ। जहां उनकी मां रीता शुक्ला और शहनाज गिल ने उनकी अंतिम क्रिया की सभी रस्में की। बता दें कि दोनों का काफी बुरा हाल था, दोनों को संभालना काफी मुश्किल था। एक्टर की आत्मा की शांति के लिए पूरे परिवार ने खास पूजा की थी, जिसमें उनके परिवार के साथ उनकी रुमर्ड गर्लफ्रेंड शहनाज गिल भी शामिल हुईं। जब से शहनाज की पूजा करते हुए तस्वीरें सामने आई हैं तब से उनकी शादी की खबरें भी सामने आ रही हैं।

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से शहनाज बुरी तरह टूट गई हैं। वो उनके अंतिम संस्कार में बुरी तरह रोती बिलखती नजर आई थी। रोने के कारण उनकी आंखें सूज चुकी हैं। श्मशान घाट में वो बेसुध नजर आईं। उनकी जबान पर सिर्फ सिद्धार्थ का ही नाम था। वो उन्हें बार-बार उठाने की कोशिश कर रहे थीं। इसके अलावा शहनाज ने सिद्धार्थ शुक्ला के लिए आयोजन की गई खास पूजा में हिस्सा भी लिया।

जिसके बाद से उनकी और सिद्धार्थ की शादी की अफवाहों ने जोर पकड़ लिया। लोगों बार-बार सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि क्या इन दोनों की शादी हो गई है, क्योंकि शहनाज सिद्धार्थ के अंतिम समय पर भी साथ थीं। इसके अलावा वो उनकी अंतिम क्रिया में अंत तक रहीं। जिसके लेकर ये आशंका जताई जा रही है कि शहनाज और सिद्धार्थ ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *