April 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

पश्चिम बंगाल में कंचनजंगा एक्सप्रेस में मालगाड़ी ने मारी टक्कर, अब तक 15 की मौत और 60 यात्री घायल

न्यू जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग जिले में बड़ा रेल हादसा हुआ है। यहां कंचनजंगा एक्सप्रेस में एक मालगाड़ी ने टक्कर मार दी है। इस हादसे में अब तक 15 यात्रियों की मौत और 60 के घायल होने की खबर है। फिलहाल घटनास्थल पर राहत और बचाव का काम चल रहा है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। हादसे के बाद कोलकाता के सियालदह स्टेशन पर जानकारी देने के लिए रेलवे ने बूथ खोला है, ताकि यात्रियों के परिजनों को जानकारी दी जा सके। पीएम नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपए देने का एलान किया है।

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी रेल हादसे पर दुख और चिंता जताई है। ममता बनर्जी ने कहा है कि इस हादसे के बारे में और जानकारी की प्रतीक्षा है। ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया कि कंचनजंगा एक्सप्रेस हादसे वाली जगह पर जिले के वरिष्ठ अफसर मेडिकल सेवा लेकर पहुंच गए हैं।