अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भोजपुरी एक्टर रवि किशन का फिटनेस मंत्रा
नई दिल्ली। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है और देश के प्रधानमंत्री से लेकर आम जनता तक योग कर आज के दिन को सेलिब्रेट कर रही है। पीएम मोदी ने योग दिवस पर देशवासियों को बधाई भी दी है। इसी कड़ी में भोजपुरी स्टार्स भी कहा पीछे रहने वाले हैं। एक्टर और गोरखपुर सांसद रवि किशन ने योग करते हुए वीडियो डाली है और योग का महत्व भी बताया है। इसके अलावा अक्षरा सिंह ने भी चक्रासन करते हुए फोटो डाली है। तो चलिए जानते हैं कि रवि किशन ने योग को लेकर क्या कहा है।
योग का महत्व बताते रवि किशन
रवि किशन भोजपुरी एक्टर होने के साथ-साथ गोरखपुर से सांसद भी हैं।उन्होंने सोशल मीडिया पर योगा करते हुए वीडियो डाली है,जिसमें वो अपने साथियों के साथ योग कर रहे हैं। वीडियो को शेयर कर उन्होंने लिखा-” योग हमारे शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक तीनों आयामों को संतुलन व स्वास्थ्य प्रदान कर सुखी और श्रेष्ठ जीवन सुनिश्चित करता है। मैं इस अवसर पर समस्त देशवासियों से योग को अपने दैनिक जीवन में शामिल करने की अपील करता हूँ। आप सभी को 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं”..।
आज रिलीज हो रही रवि किशन की फिल्म
वीडियो पर फैंस भी मिलाजुला रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- रवि किशन साहब आराम से सास लीजिए। एक अन्य ने लिखा-अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पोस्ट के नीचे आपको तमाम कमेंट्स देखने को मिल जाएंगे। बता दें कि एक्टर की फिल्म ‘जेएनयू: जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी’ रिलीज के लिए तैयार है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें उर्वशी रौतेला, किसना कुमार और रश्मि देसाई भी दिखने वाली हैं। फिल्म आज यानी 21 जून को रिलीज के लिए तैयार है।
