April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अक्षरा सिंह ने खास अंदाज में दी योग दिवस की बधाई, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर कर समझाया योगा का महत्व

नई दिल्ली। अक्षरा सिंह भोजपुरी जगत की पॉपुलर अभिनेत्रियों में से एक हैं। एक्ट्रेस के लाखों-करोड़ों चाहने वाले हैं। हर कोई अक्षरा की एक झलक पाने को बेताब नजर आता है। सोशल मीडिया पर भी अक्षरा सिंह की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। अक्षरा को इंस्टाग्राम पर 6.5 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। अक्षरा भी फैंस के साथ जुड़ी रहने के लिए अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की डिटेल्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। ऐसे में अक्षरा सिंह आज योग दिवस मना रही हैं और उन्होंने अपने फैंस को योग दिवस की बधाई भी दी है।

योग कर रही हैं अक्षरा सिंह:

आज 21 जून को इंटरनेशनल योग दिवस के मौके पर जहां PM मोदी ने जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में योग किया तो वहीं भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने भी योग के जरिये अपने फैंस को अंतरराष्ट्रिय योग दिवस की बधाई दी है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपने योग की फोटो शेयर की है।

अक्षरा सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्ट्रेस योग करती हुई नजर आ रही हैं। इसके साथ ही अक्षरा सिंह ने कैप्शन में लिखा है- ”करिये योग, रहिये निरोग… अंतरराष्ट्रिय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं”

बता दें कि, अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जो अपने फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। अक्षरा अक्सर अपनी जिम की फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो अक्षरा जल्द ही भोजपुरी फिल्मों ”ऐसा पति मुझे दे भगवान” और ”अग्निसाक्षी” में नजर आएंगी। इन फिल्मों का ट्रेलर पहले ही रिलीज किया जा चुका है जो दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। यही नहीं हाल ही में अक्षरा सिंह का नया म्यूजिक वीडियो ”लइकिन के तेवर” भी रिलीज किया गया है। इस गाने को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।