April 24, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन, शोक में बॉलीवुड, सोशल मीडिया पर जाहिर किया दुख

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। अक्षय कुमार ने इमोशनल पोस्ट शेयर कर इस बारे में खुद जानकारी दी। बता दें, मां की तबीयत खराब होने के कारण अक्षय कुमार यूके से भारत लौट आए थे। एक दिन पहले ही उन्होंने अपनी मां की हेल्थ से जुड़ी जानकारी देते हुए ट्वीट साझा कर कहा था कि ये उनके परिवार के लिए ‘बहुत कठिन’ समय है।

अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट पर अक्षय कुमार ने लिखा, ‘आज मैं अपने अस्तित्व के मूल में एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी मां श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में मेरे पिता के साथ फिर से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं, क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं। ओम शांति।’

हीरानंदानी अस्पताल में भर्ती थीं अक्षय की मां

बता दें, कुछ दिनों से एक्टर की मां अरुणा भाटिया मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में एडमिट थीं। जिसके बाद मां की हालत देख अक्षय यूके से अपनी फिल्म सिंड्रेला की शूटिंग को बीच में ही छोड़कर भारत वापस आ गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *