June 27, 2026

Hind foucs news

hindi new update

दिशा पटानी संग अपने रिलेशनशिप की ख़बरों पर तलविंदर में तोड़ी चुप्पी, कहा- ”अभी प्यार हो रहा है…”

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी और पंजाबी सिंगर तलविंदर उस समय सुर्ख़ियों में आ गए जब इनदोनों को नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन की शादी में देखा गया। इसके बाद दिशा और तलविंदर को एक साथ हाथों में हाथ डाले मुंबई में आयोजित एक म्यूजिक कंसर्ट में देखा गया इसके बाद से इनदोनो के डेटिंग की खबरे और तेज हो गई। अब डेटिंग की अफवाहों के बीच तलविंदर ने खुद अपने और दिशा के रिश्ते पर बात की है,

जैसा कि आप जानते हैं दिशा पटानी और तलविंदर इनदिनों टॉक ऑफ़ द टाउन बने हुए हैं। ये बी-टाउन के नए रूमर्ड कपल हैं जिनपर फ़िलहाल सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। जिस तरह तलविंदर कॉन्सर्ट्स के दौरान चेहरे पर पेंट लगाकर अपनी पहचान छुपाते हैं, उससे साफ है कि वो अपनी निजी जिंदगी को प्राइवेट रखना चाहते हैं। लेकिन बीते कुछ दिनों से दिशा के साथ नाम जुड़ने से तलविंदर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

अब, द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में, तलविंदर ने अपनी लव लाइफ के बारे में खुलकर बात की, जो बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी के इर्द-गिर्द घूमती है। इस पब्लिकेशन से बात करते हुए, तलविंदर ने साफ कहा कि वो और दिशा इन अफवाहों के दबाव में नहीं आना चाहते। उन्होंने कहा, “जो है सो है। हम अभी भी खुद को खोज रहे हैं, खुद को समझने की कोशिश कर रहे हैं। मैं बस इतना ही कहूंगा।”

तलविंदर ने भले दिशा के साथ अपने रिश्ते की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें इस समय प्यार हो रहा है। “अगर आपको याद हो, तो मैंने यह भी कहा था कि मुझे हर दिन प्यार हो जाता है। तो, मुझे लगता है कि मुझे इस समय प्यार हो रहा है,” लोकप्रिय संगीतकार ने कहा, और साथ ही यह भी जोड़ा कि वह चल रही अफवाहों को हवा नहीं देना चाहते। इस इंटरव्यू में तलविंदर ने ये भी बताया कि नूपुर और स्टेबिन की शादी से ठीक पहले ही उनकी मुलाकात दिशा से हुई थी। तलविंदर ने बताया, “इसलिए, हमें मिली इस सारी अटेंशन ने हमें चौंका दिया।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *