April 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सुगंधा मिश्रा और संकेत भोसले पर केस दर्ज, शादी में भीड़ इकट्ठा करने का आरोप

मुंबई। द कपिल शर्मा शो और अलग-अलग शोज में नजर आने वाली मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा  ने हाल ही में कॉमेडियन संकेत भोसले  संग शादी रचाई। उनकी शादी की रस्में जालंधर में निभाई गईं, जिसके बाद अब दोनों की वेडिंग फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। लेकिन अब उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं।

कई सालों तक एक दूसरे को डेट करनेवाले सुगंधा और संकेत की शादी का एक वीडियो हाल ही में काफी वायरल हुआ था जिसमें कोविड-19 के नियमों के अनुसार तय की गई सीमा से अधिक लोग इस शादी में दिखाई दे रहे हैं। शादी का यही वीडियो दोनों के लिए मुसीबत बन गया है।

अब इस मामले में स्थानीय पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के चलते आपदा‌ प्रबंधन कानून और भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने न सिर्फ दुल्हन सुगंधा और दूल्हे संकेत के खिलाफ मामला दर्ज किया है बल्कि जिस रिजॉर्ट में यह शादी हुई है, उसके पूरे प्रबंधन और शादी में शरीक होने वाले तमाम लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी की‌ खबर नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *