April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

”ये रिश्ता…” से जल्द होने वाली है इस एक्टर की छुट्टी, सीरियल के मेन लीड रोहित पुरोहित ने दिया हिंट

नई। सीरियल ”ये रिश्ता क्या कहलाता है” में आज आपने देखा कि कैसे अभीरा सही टीम पर घर में घुसकर विद्या की जान बचा लेती है। हालांकि विद्या को सिर में चोट आती है लेकिन कोई भारी नुकसान नहीं होता। वहीं अभीरा को घर में देख दादीसा और फुफासा अभीरा को जली-कटी सुनाना शुरू कर देते हैं कि तभी अरमान अभीरा के लिए स्टैंड लेता है और सबको अभीरा के घर में आने का असली कारण बताकर सबका मुंह बंद कर देता है। अब सीरियल में एक जबरदस्त ट्विस्ट आने वाला है जिससे अभीरा-अरमान सहित विद्या और माधव की भी जिंदगी हमेशा के लिए बदल जाएगी। तो चलिए बताते हैं इस ट्विस्ट के बारे में विस्तार से…

ये रिश्ता… में आएगा जबरदस्त ट्विस्ट:

सीरियल ”ये रिश्ता क्या कहलाता है” के अपकमिंग ट्रैक में एक मेजर ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल, रिसेंट ट्रैक में आपने देखा कि माधव एक बेहद ही खतरनाक मिशन के लिए निकल गया है। ये वही है मिशन है जिसके लिए विद्या परेशान थी और चाहती थी कि माधव मिशन पर न जाए। इसलिए विद्या ने अभीरा से माधव को रोकने के लिए कहा था। अभीरा ने माधव को रोकने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन माधव नहीं माना और मिशन पर चला गया।

अब आगे आप देखेंगे कि इस मिशन पर माधव के साथ हादसा हो जाएगा। हालांकि अभी ये क्लियर नहीं है कि इस हादसे में माधव की मौत होती है या उसे बस चोट आती है। दरअसल, सीरियल में अरमान का किरदार निभाने वाले अभिनेता रोहित पुरोहित ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक BTS वीडियो शेयर किया है।

इस वीडियो में हॉस्पिटल का सेट लगा है और ऑपरेशन थिएटर के आगे अरमान-अभीरा और फुफासा मस्ती करते दिख रहे हैं। जबकि बैकग्राउंड में दादीसा और मनोज भी नजर आ रहे हैं। यहां अभीरा वकील के कपड़ों में है जबकि अरमान कैजुअल लुक में नजर आ रहा है। ऐसे में बताया यही जा रहा है कि ये सभी घरवाले माधव के लिए हॉस्पिटल में जमा हुए हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या माधव का किरदार खत्म हो जाएगा या ये रिश्ता की कहानी एक नया मोड़ लेगी!