April 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मुंह ढककर ऑटो की सवारी करती दिखी ये भोजपुरी एक्ट्रेस, देखकर कर पहचान पाना हुआ मुश्किल

नई दिल्ली। भोजपुरी सिनेमा में बहुत सारी भोजपुरी एक्ट्रेसेस हैं, जो अपने काम और लुक के लिए जानी जाती है। भोजपुरी एक्ट्रेसेस की फैन फॉलोइंग भी तगड़ी होती है और उनकी एक झलक देखने के लिए फैंस भी बेताब दिखती हैं लेकिन कई एक्ट्रेस मुंह छिपाकर निकलती हैं, जिससे उन्हें परेशानी न हो। ऐसी ही एक भोजपुरी एक्ट्रेस को काले कपड़ों में मुंह ढक कर ऑटो की सवारी करते हुए देखा गया और उन्होंने खुद उसकी झलकियां सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। तो चलिए जानते हैं कि ये एक्ट्रेस कौन हैं।

पहचाने कौन हैं ये एक्ट्रेस

काले कपड़े और मुंह पर काला मास्क देखकर किसी के लिए भी पहचान पाना मुश्किल होगा कि ये एक्ट्रेस काजल राघवानी हैं। काजल ने एक साथ कई सारी फोटोज डाली है,जिसमें वो मुंह ढके दिख रही हैं। एक्ट्रेस ने बालों की दो चोटी बना रखा है और मुंह पर काला मास्क पहना है। उसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी फिंगर्स से फैंस को लव यू का साइन भी दिया है। पोस्ट भी एक्ट्रेस का चेहरा आधा दिख रहा है और फिर भी फैंस दिल से एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

फैंस को खूबसूरत लगी काजल

एक यूजर ने लिखा- बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं आप,। एक दूसरे यूजर ने लिखा- सरल मधुर है. …वैसे मैं वास्तविकता में विश्वास करता हूं। ….वही शक्ति है या “मैं”। एक अन्य ने लिखा-एक ही नज़र में आप हमारे मेहमान बन गए दो बात क्या करली सारा जहान बन गए….पास रह कर लोग हमें अपना बना ना पाए दूर रहकर भी आप हमारी जान बन गए।ये बात तो सभी जानते हैं कि काजल अपने फैंस के बीच बहुत पॉपुलर हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर 5.4 मिलियन लोग फॉलो करते हैं।